सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

रिसाली में 39 परिवारों का अपना घर होने का सपना हुआ पूरा! लॉटरी से मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • रिसाली में अपने घर का इंतजार कर रहे 39 परिवारों के लिए 18 नवंबर का दिन खुशियां लेकर आया।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लॉटरी पद्धति से 39 हितग्राहियों को मकान आवंटित किए गए।
  • इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए उनके अपने घर के सपने को पूरा होने पर खुशी जाहिर की।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

लॉटरी पद्धति से 39 हितग्राहियों को मिला आवास

👉दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और रिसाली महापौर शशि सिन्हा की उपस्थिति में 39 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटन किया गया। हितग्राहियों ने लॉटरी निकालकर स्वयं के मकान का सपना पूरा किया। हितग्राही जानकी निषाद ने अपनी पुत्री मिशा से व सीमा धूरा ने अपनी 4 वर्षीय पुत्री तृषा से लॉटरी पर्ची को निकलवाया।


लक्ष्मी नगर और प्रदीप्ति नगर में हुआ मकानों का आवंटन

👉मोर मकान मोर आस किराएदारी घटक अंतर्गत नगर पालिका निगम रिसाली में लॉटरी पद्धति से कुल 39 लोगों को आवास आबंटन किया गया। लक्ष्मी नगर 36 यूनिट रिसाली में 4 और प्रदीप्ति नगर 348 यूनिट रिसाली में 35 हितग्राहियों को मकान दिया गया। सबसे पहले एक वरिष्ठ नागरिक को भूतल में लॉटरी पद्धति से आबंटन किया गया। प्रक्रिया को पारदर्शी करने सबसे पहले नियमों की जानकारी दी गई।


विधायक और महापौर ने हितग्राहियों को दी बधाई

👉इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग ग्रामीण, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एम आई सी जमुना ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, आयुक्त मोनिका वर्मा, नोडल अधिकारी अखिलेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में छत्तीसगढ़ की बालिका खो-खो टीम का चयन ट्रायल संपन्न, खेलो इंडिया के लिए चुनी गईं 20 खिलाड़ी

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *