महिलाओं की सुरक्षा को नई ताकत: SSP विजय अग्रवाल ने 14 ‘पिंक पेट्रोलिंग’ टीमों को किया रवाना, हर संवेदनशील इलाके में रहेगी कड़ी निगरानी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।
- जिलेभर में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार 16 जुलाई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई से “पिंक पेट्रोलिंग” अभियान का शुभारंभ किया गया।
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री विजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमों को रवाना किया, जो अब जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त कर महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमों का गठन
👉महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के 13 थाना क्षेत्रों एवं 01 रक्षा टीम सहित कुल 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 04 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा प्रत्येक टीम का नेतृत्व एक पीएसआई (PSI) प्रभारी द्वारा किया जाएगा। ये टीमें महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।

पिंक पेट्रोलिंग के प्रमुख कार्य
- स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं छुट्टी के समय नियमित पेट्रोलिंग कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
- महिलाओं से संबंधित शिकायतों एवं पिंक पैट्रोलिंग, डायल-112 से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता एवं वैधानिक कार्रवाई करना।
- पार्क, गार्डन, बाजार, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त करना।
- असामाजिक तत्वों, मनचलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करना।
- महिला हेल्पलाइन 1091, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाना।
- महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
👉कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मलीशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमती ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), उप पुलिस अधीक्षक (आईजीडब्ल्यू) सुश्री भारती मरकाम, सुश्री आकर्षि कश्यप सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पिंक पेट्रोलिंग का समन्वय
👉पिंक पेट्रोलिंग अभियान के प्रभावी संचालन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री भारती मरकाम एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आकर्षि कश्यप द्वारा निभाई जा रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील
👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1091 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। महिला सुरक्षा दुर्ग पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉 म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, 8 खाताधारकों के खिलाफ केस दर्ज
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Hey there would you mind stating which blog platform you’re using? I’m planning to start my own blog soon but I’m having a hard time selecting between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal. The reason I ask is because your layout seems different then most blogs and I’m looking for something unique. P.S My apologies for getting off-topic but I had to ask!