करोड़ों की ठगी का जाल: अब कोलकाता तक पहुंची जांच, डॉक्टर एमके खंडूजा की संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा तेज!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दुर्ग जिले में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में आरोपी डॉक्टर एमके खंडूजा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है।
  • पुलिस ने अब doctor खंडूजा की कोलकाता स्थित संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में कोलकाता सरकार को पत्र भी भेजा गया है।
  • मामले में स्मृति नगर थाने में पहले से केस दर्ज है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

‘बीएसआर हेल्थ वेंचर’ कंपनी बनाकर लोगों से की गई थी ठगी

👉डॉक्टर एमके खंडूजा ने “बीएसआर हेल्थ वेंचर” नाम से कंपनी बनाकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया था। आरोप है कि 15 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश कराया गया। बाद में रकम वापस नहीं मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा।


चिटफंड एक्ट के तहत दर्ज हैं धाराएं, संपत्ति होगी कुर्क

👉मामले में डॉक्टर एमके खंडूजा पर चिटफंड से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अब आरोपी की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसियों का कहना है कि निवेशकों की रकम वापस दिलाने के लिए आरोपी की संपत्तियों को कुर्क कर नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी।


अन्य जिलों में भी चल रही संपत्तियों की तलाश

👉पुलिस केवल कोलकाता ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी डॉक्टर खंडूजा की संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े आर्थिक लेनदेन और निवेश की भी जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

पत्नी और बेटे को भी बनाया गया आरोपी

👉इस मामले में डॉक्टर एमके खंडूजा के बेटे और पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल डॉक्टर खंडूजा जेल में बंद है, जबकि उसकी पत्नी की तलाश जारी है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


निवेशकों को रकम लौटाने की तैयारी

👉पुलिस का कहना है कि ठगी से जुड़े मामलों में जब्त संपत्तियों की नीलामी कर निवेशकों को उनकी रकम लौटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP अधिकारियों के सम्मान में सजेगा प्रगति भवन, मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 17 अधिकारियों का होगा सम्मान


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *