चन्द्रा मौर्य रोड अंडरब्रिज खुला, छोटे वाहनों को मिली आवाजाही की अनुमति; 2.55 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले वाहनों पर रोक
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चन्द्रा मौर्य रोड अंडरब्रिज क्रमांक–358 (RUB), वार्ड क्रमांक–30 को 15 अगस्त 2026 से छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
- हालांकि, अंडरब्रिज से सुरक्षित यातायात के लिए वाहन की ऊंचाई और गति सीमा को लेकर स्पष्ट नियम निर्धारित किए गए हैं।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
स्वतंत्रता दिवस पर आम नागरिकों के लिए खुला अंडरब्रिज
👉भिलाई नगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चन्द्रा मौर्य रोड अंडरब्रिज क्रमांक–358 (RUB), वार्ड क्रमांक–30 को दिनांक 15.08.2026 से छोटे वाहनों के आवागमन हेतु महापौर नीरज पॉल, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा एवं जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता के उपस्थिति में खोला गया है।
2.55 मीटर से कम ऊंचाई वाले वाहनों को ही अनुमति
👉उक्त अंडरब्रिज में 2.55 मीटर से कम ऊंचाई वाले छोटे वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों के प्रवेश से अंडरब्रिज को क्षति एवं दुर्घटना की संभावना को देखते हुए वाहन चालक निर्धारित प्रतिबंध का पालन करें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
अंडरब्रिज में 20 किमी/घंटा रहेगी अधिकतम गति सीमा
👉अंडरब्रिज में अधिकतम गति सीमा 20 किमी/घंटा निर्धारित रहेगी। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सहयोग की अपेक्षा है।
सुरक्षित आवागमन के लिए नियमों का पालन जरूरी
👉अंडरब्रिज खुलने से क्षेत्र के छोटे वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, निर्धारित ऊंचाई सीमा और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का पालन करना सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। वाहन चालक निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही अंडरब्रिज का उपयोग करें।
अगली खबर पढ़े 👉 बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि
ये खबर भी पढ़े 👉 सेवानिवृत्त BSP कर्मचारी से ₹45.18 लाख की साइबर ठगी, बैतूल से आरोपी गिरफ्तार!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Really loving the vibe here. The bonuses are generous and it feels like a fair place to play. I’m spending a lot of my free time on krwinkcwinkr these days
Honestly one of the most entertaining platforms I have tried lately. The game variety is impressive and the interface is very user friendly. Highly recommend you777game to everyone.
Super secure and trustworthy site. I felt comfortable depositing my funds knowing the platform is safe. Love the vibe at aman788slot.
The VIP treatment here is legit. I feel like a valued player every time I log in. If you want a premium experience, pera789viplogin is the way to go.
I had some trouble logging in at first but their support team fixed it in minutes. The site is stable and the odds are very competitive. Try macan123login.