बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- बेमेतरा के बेसिक मैदान में 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं देशभक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया।
- समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल सम्मिलित हुए एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- ध्वजारोहण के पश्चात परेड की सलामी ली गई और माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया।
देशभक्ति से सराबोर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
👉इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से भर दिया और समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं परिजनों का सम्मान
👉कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन किया गया।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
👉समारोह में विधायक श्री दीपेश साहू जी, पूर्व विधायक श्री अवधेश सिंह चंदेल जी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं जी, एस डी ओपी श्री ओ.पी. एक्का जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव जी, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज जी, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल जी, नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा जी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रेमलता जी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प
👉स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति संकल्पित होकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को नमन किया गया।
अगली खबर पढ़े 👉 बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल की पहल, दुर्ग–दानापुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की मांग
रिपोर्ट – डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


If you are looking for high win rates, this is the place to be. I just hit a nice jackpot and the withdrawal was instant. slotgacor777 is legit.