सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

अब BSP आवासों में लगेंगी टाइल्स, होगी नई कंसील्ड वायरिंग, जल्द शुरू होगी वेलकम स्कीम

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के कर्मचारियों के लिए आवास सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले सामने आए हैं।
  • नगर सेवाएं विभाग और बीएसपी वर्कर्स यूनियन के बीच हुई अधिकृत बैठक में कर्मचारियों के आवासों, टाउनशिप की मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • बैठक में प्रबंधन ने टाइल्स लगाने, नई कंसील्ड वायरिंग, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, आवास मरम्मत और नई वेलकम स्कीम जैसी कई योजनाओं की जानकारी साझा की।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

बरसात में छतों की समस्या पर यूनियन ने उठाई मांग

👉यूनियन ने बरसात को देखते हुए कर्मचारियों के आवासों की छतों पर तत्काल टार फेल्टिंग कराने की मांग रखी, ताकि वर्षा के दौरान पानी टपकने की समस्या से कर्मचारियों को राहत मिल सके।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

बेक लाइन एवं सीवरेज की सफाई

👉यूनियन ने बेक लाइन की नियमित सफाई एवं सीवरेज समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई। इस पर महाप्रबंधक (इंचार्ज) श्री ए. वी. श्रीनिवास ने बताया कि बेक लाइन की सफाई का टेंडर पहले ही हो चुका है तथा संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


शुद्ध पेयजल के लिए नई पाइपलाइन

👉प्रबंधन ने बताया कि कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टाउनशिप की पुरानी जल पाइपलाइन बदलने का प्रस्ताव तैयार है तथा आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर पाइपलाइन बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Join WhatsApp

सेक्टर-7 में नई पाइपलाइन से पहले यूनियन के साथ होगा संयुक्त सर्वे

👉महाप्रबंधक (इंचार्ज) श्री ए. वी. श्रीनिवास ने बताया कि सेक्टर-7 में नई जल पाइपलाइन बिछाने से पहले बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त सर्वे किया जाएगा, ताकि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बदलना अत्यंत आवश्यक है उन्हें प्राथमिकता देकर कार्य कराया जा सके और कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।


कर्मचारियों के आवासों में लगेंगी टाइल्स

👉प्रबंधन ने जानकारी दी कि जून 2026 के बाद कर्मचारियों को आवंटित की जाने वाली सभी बीएसपी आवास इकाइयों में पूरे घर के अंदर टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को बेहतर एवं आधुनिक आवास सुविधा उपलब्ध होगी।


नई एवं सुरक्षित कंसील्ड वायरिंग

👉प्रबंधन ने बताया कि बीएसपी आवासों में पुरानी वायरिंग के स्थान पर नई कंसील्ड एवं सुरक्षित इलेक्ट्रिकल वायरिंग का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है, जिससे विद्युत सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार होगा।


बिजली व्यवस्था में सुधार

👉टाउनशिप में बिजली आपूर्ति की समस्या पर प्रबंधन ने बताया कि अधिक लोड तथा बरसात के दौरान पेड़ गिरने जैसी परिस्थितियों के कारण बाधाएं आती हैं। इसके बावजूद प्रबंधन का प्रयास है कि कर्मचारियों के आवासों में 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए और इसके लिए लगातार सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।


आवासों की मरम्मत एवं रंग-रोगन

👉यूनियन ने कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत, रंग-रोगन एवं अन्य आवश्यक रखरखाव कार्य शीघ्र कराने की मांग रखी, जिस पर प्रबंधन ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


रिटेंशन एवं लाइसेंस आवास पर प्रबंधन का स्पष्ट निर्णय

👉यूनियन ने रिटेंशन स्कीम अथवा लाइसेंस के तहत रह रहे कर्मचारियों से आवास खाली नहीं करवाने की मांग रखी। इस पर प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान नीति के अनुसार भविष्य के लिए लाइसेंस के नए नियम सेल स्तर पर बनाने की योजना है, जिस पर कार्य चल रहा है।

इस पर यूनियन ने मांग रखी कि रिटेंशन अथवा लाइसेंस पर नई नीति बनने तक किसी भी कर्मचारी या आवास धारक का घर खाली नहीं किया जाए। यूनियन इसका विरोध करेगी।


कर्मचारियों के लिए शुरू होगी वेलकम स्कीम

👉महाप्रबंधक (इंचार्ज) श्री ए. वी. श्रीनिवास ने बताया कि कर्मचारियों के लिए नई आवास संबंधी नीति सेल कॉर्पोरेट स्तर पर तैयार की जा रही है, जिसे सेल की सभी इकाइयों में समान रूप से लागू किया जाएगा। इसी के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए वेलकम स्कीम भी प्रारंभ की जाएगी।


बैठक में ये प्रतिनिधि रहे उपस्थित

👉बैठक में यूनियन प्रतिनिधिमंडल की ओर से अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव दिलेश्वर राव, उप महासचिव सुरेश सिंह, मनोज डडसेना, संदीप सिंह, प्रदीप सिंह तथा वरिष्ठ सचिव धनंजय कुमार गिरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अगली खबर पढ़े 👉  19 लाख की ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश: 28 माह में रकम चार गुना करने का झांसा, आरोपिया गिरफ्तार


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *