भाजयुमो भिलाई की पहली परिचयात्मक बैठक में दिखी संगठन की ताकत, बूथ सशक्तिकरण से आगामी रणनीति तक हुआ मंथन
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में अपनी आगामी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
- जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित भाजयुमो जिला भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ।
- बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई पहली बैठक
👉भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार एवं नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
भाजपा और भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
👉इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्री रामजी भारती, जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल एवं श्री सुषमा जेठानी, भाजयुमो जिला प्रभारी श्री दीक्षा अग्रवाल, सह प्रभारी श्री मुकेश साहू, जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल, जिला महामंत्री श्री विनय सेन एवं श्री अमित राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश मंत्री श्री आकाश ठाकुर, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री कुंदन फेकर, प्रदेश नीति अनुसंधान प्रमुख श्री विशाल दीप नायर, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री अमित मिश्रा, प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख श्री प्रशम दत्ता, प्रदेश शासकीय योजना सह प्रमुख श्री कुशल साहू, जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री सौरभ अग्रवाल तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आनन्द ताम्रकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सौरभ जायसवाल बोले- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत
👉बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना युवा मोर्चा की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
अनुशासन, समर्पण और सेवा की भावना से काम करने पर जोर
👉जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है। अनुशासन, समर्पण और सेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए युवा मोर्चा जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
प्रत्येक मंडल और बूथ को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
👉बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने, प्रत्येक मंडल एवं बूथ को सशक्त बनाने तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। यह प्रथम परिचयात्मक बैठक संगठन की एकता, अनुशासन और युवा शक्ति के अद्भुत समन्वय का प्रतीक रही तथा इससे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के आगामी संगठनात्मक अभियान को नई गति और नई दिशा मिलने का विश्वास व्यक्त किया गया।
अगली खबर पढ़े 👉 Sector 9 Hospital के निजीकरण पर बढ़ी हलचल: BSP Workers Union ने खोला मोर्चा, कहा- “कॉरपोरेट हॉस्पिटल का चारागाह नहीं बनने देंगे”
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

