भिलाई में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- स्वतंत्रता दिवस से पहले भिलाई में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।
- हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता दीदियां शहर की सड़कों पर निकलीं और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, गरिमा और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
पावर हाउस चौक से शुरू हुई तिरंगा रैली
👉शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार एवं नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली की शुरुआत पावर हाउस चौक से हुई। रैली नंदिनी रोड होते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी और पुनः पावर हाउस चौक पहुंचकर इसका समापन किया गया।
तिरंगा लेकर निकले अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता दीदियां
👉रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर शामिल अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस रैली ने नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
बड़ी संख्या में निगम कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
👉रैली में नगर निगम के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से नागरिकों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस को लेकर जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।
नागरिकों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील
👉निगम अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को सदैव बनाए रखें। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के जरिए नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ अभियान से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP कर्मचारियों के लिए EV पर विशेष प्रोत्साहन की मांग, युवा कर्मचारियों ने प्रबंधन से ₹60 हजार ब्याज-मुक्त राशि देने का किया आग्रह
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Finally found a reliable way to access my account. The login process is seamless and the support team is very helpful. Highly recommend winbox88login.