भिलाई को 68 करोड़ की विकास सौगात, 206 कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण; सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ से अधिक की घोषणा!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में खुर्सीपार आईटीआई स्टेडियम में हुआ भव्य कार्यक्रम, जुनवानी से सुंदर विहार तक सड़क निर्माण को मिलेगी गति।”
- भिलाई में विकास कार्यों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है।
- शहर में सड़क, आवास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में 206 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।
- इसके साथ ही सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपये से अधिक की घोषणाओं ने शहर के विकास को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं।
- बीएसपी रिटेंशन आवास के मामले में प्रभावित नागरिकों को राहत दिलाने पर भी चर्चा हुई।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
भिलाई को 68 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
👉नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहर को 68 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। खुर्सीपार आईटीआई स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की उपस्थिति में 182 विकास कार्यों के लिए 54 करोड़ 95 लाख रुपये का भूमिपूजन तथा 24 विकास कार्यों के लिए 13 करोड़ 41 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल 206 विकास कार्यों की सौगात भिलाई को मिली।
सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपये से अधिक की घोषणा
👉मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की मांग पर जुनवानी, साकेत नगर, कुरूद एवं सुंदर विहार में सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये तथा कोसा नाला से कुटेला भाठा तक सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही सांसद विजय बघेल की मांग पर ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की गई। इन घोषणाओं से शहर के अधोसंरचनात्मक विकास को नई दिशा मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना और बीएसपी रिटेंशन आवास पर चर्चा
👉मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासों के सम्बन्ध में चर्चा किये। भिलाई में संचालित बढ़े विकास कार्यों की जानकारी साझा किये, तथा बीएसपी रिटेंशन आवास के मामले में प्रभावित नागरिकों को राहत दिलाने के विषय पर विशेष चर्चा की। उन्होंने शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आगामी समय में भी विकास कार्यों की सौगात: अरुण साव
👉उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने भिलाई में किए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी समय में भी शहर को विकास कार्यों की नई सौगात दी जाएगी। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
बीएसपी रिटेंशन आवास मामले में राहत की मांग
👉पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने बीएसपी रिटेंशन आवास मामले में नागरिकों को राहत दिलाने तथा भिलाई में हुए विकास कार्यों के संबंध में अपनी बात रखी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
👉कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं राज्यगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडेय, महापौर नीरज पाल, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, सभापति गिरवर बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, वरिष्ठ पार्षद महेश वर्मा, विनोद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयुक्त ने जताया आभार
👉कार्यक्रम के अंत में नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुरुचि सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अगली खबर पढ़े 👉 अब भिलाई के सभी Indian Coffee House में चलेगा Sodexo, यूनियन की पहल पर शुरू हुई सुविधा!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

