सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

रिसाली में 134.87 करोड़ की पेयजल परियोजना का ऐलान, 33 वार्डों को मिलेगा शुद्ध पानी; गर्मी में राहत की उम्मीद

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रिसाली को बड़ी सौगात मिलने वाली है।
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 24 नवंबर को अपने प्रवास के दौरान 137 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा की।
  • इसमें वृहद पेयजल योजना प्रमुख है, जिसके तहत जलशुद्धिकरण संयंत्र, ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा।

134.87 करोड़ की पेयजल योजना

👉दस्तावेज के अनुसार, पेयजल योजना की अनुमानित लागत 134.87 करोड़ रुपये है। इसके तहत जलशुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना, उच्च क्षमता वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण और घरों तक पानी पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने व मौजूदा पाइपलाइन के विस्तार का कार्य प्रस्तावित है। दस्तावेज में निगम के 33 वार्डों में रहने वाले नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य बताया गया है। जानकारी के अनुसार, शिवनाथ नदी से पानी लाकर शुद्ध करने की योजना है।


स्ट्रीट लाइट और मुक्तिधामों का भी होगा विकास

👉वार्ड क्रमांक 1 से 40 तक स्ट्रीट लाइट कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान बताया गया है। इसके अलावा नेवई और जोरातराई मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा का उल्लेख है। 


पेयजल व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद

👉रिसाली की बढ़ती आबादी के बीच पेयजल की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रस्तावित योजना पूरी होने पर जलशुद्धिकरण, भंडारण और पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत होने से घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर हो सकती है। गर्मी के दौरान पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद भी है। फिलहाल, योजना के निर्माण की समयसीमा और कार्य शुरू होने की तारीख को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Join WhatsApp

रिसाली


अगली खबर पढ़े 👉 अब भिलाई के सभी Indian Coffee House में चलेगा Sodexo, यूनियन की पहल पर शुरू हुई सुविधा!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *