फरीद नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से फरीद नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
- अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की इस पहल में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
- शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच और चिकित्सा परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
👉अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन फरीद नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार 22 नवंबर को किया गया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर जांच व परामर्श का लाभ उठाया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं
👉शिविर में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार व आगे की जांच के लिए मार्गदर्शन दिया। सेवाएं देने वालों में डॉ. एस. के. गुप्ता (सामान्य चिकित्सक एवं मधुमेह विशेषज्ञ), डॉ. जावेद परवेज (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. अमरीन (दंत चिकित्सक), डॉ. विभा (सामान्य चिकित्सा), डॉ. दिव्या (सामान्य चिकित्सा) तथा डॉ. कोमल मेश्राम (विभागाध्यक्ष, शरीर क्रिया विज्ञान विभाग) शामिल रहे।
विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और जांच की मिली सुविधा
👉आयोजन के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, मधुमेह जांच व परामर्श, हृदय रोग परामर्श, दंत जांच और सामान्य चिकित्सा परामर्श जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।
शिक्षा, चिकित्सा सहायता और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है संस्था
👉सोसाइटी की निदेशक अंजुम अली ने बताया कि अल मदद गैर-सरकारी संगठन शिक्षा, चिकित्सा सहायता, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता और सेवा आसानी से पहुंच सके।
संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका
👉शिविर को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें अंजुम, कौसर (महासचिव), कैसर (सचिव), लीना तजमीन (सह सचिव), गुलनिशा बाजी (सचिव), फरीदा खानम (सह कोषाध्यक्ष), रेशमा बानो (सह सचिव), सानिया (सचिव) और फरहीन अली (कोषाध्यक्ष) प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके साथ शेख, दरख्शां, सायरा, आयशा आलम, सीमा जावेद, जमीला, अहमदी बेगम, शाकिरून, अशरफुन, जमशेद अली, आरिफ खान, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, फिरोज, हसनैन, रेहान और शमीम शेख सहित अन्य सदस्यों ने सेवा भाव के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।
अगली खबर पढ़े 👉 अब भिलाई के सभी Indian Coffee House में चलेगा Sodexo, यूनियन की पहल पर शुरू हुई सुविधा!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

