सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

भिलाई में छत्तीसगढ़ की बालिका खो-खो टीम का चयन ट्रायल संपन्न, खेलो इंडिया के लिए चुनी गईं 20 खिलाड़ी

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई के सेक्टर-4 स्थित बीएसपी खो-खो क्लब के मैदान पर छत्तीसगढ़ की बालिका खो-खो खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • 16 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं जूनियर वर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
  • इस दौरान 15 मुख्य खिलाड़ियों और 5 स्टैंडबाय खिलाड़ियों का चयन किया गया।
  • वहीं, कार्यक्रम में खो-खो को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और भिलाई में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

बीएसपी खो-खो क्लब सेक्टर-4 में हुआ राज्य स्तरीय चयन ट्रायल

👉बी.एस.पी. खो-खो क्लब सेक्टर-4 में दिनांक 16 नवम्बर 2026, दिन सोमवार को सुबह 11:00 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बालिका खो-खो टीम चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विशाल शुक्ल, मुख्य महाप्रबंधक (एस.आर.यू.)-सेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमलजीत अरोरा, अध्यक्ष एमेच्योर खो-खो संघ छत्तीसगढ़ ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय कुमार, महाप्रबंधक एम. एंड एच.एस., श्री राजेन्द्र प्रसाद, उपमहाप्रबंधक खेल एवं सांस्कृतिक विभाग, श्री तरुण शुक्ला, सचिव एमेच्योर खो-खो संघ छत्तीसगढ़, श्री देवेंद्र कुमार सिंह, सचिव बी.एस.पी. खो-खो क्लब भिलाई, श्री रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष बी.एस.पी. खो-खो क्लब भिलाई, श्री पवन ठाकुर, अध्यक्ष एडवेंचर खो-खो क्लब झिट, श्री सुनील शर्मा, श्री फिरोज रहमान, अंतरराष्ट्रीय ऑफिसियल, श्री जफर सिद्दकी, कोच बी.एस.पी. खो-खो क्लब, श्री सचिन डोंगरे, श्री कुलेश्वर जोशी एवं श्री संदीप रात्रे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


खेलो इंडिया हैदराबाद के लिए हुआ चयन, 15 मुख्य और 5 स्टैंडबाय खिलाड़ी चुनी गईं

👉यह चयन ट्रायल केवल जूनियर वर्ग की बालिका खो-खो खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया था। इसमें 18 वर्ष से कम आयु की वे बालिकाएं पात्र थीं, जिनका जन्म 01 जनवरी 2009 के बाद हुआ हो। यह चयन ट्रायल खेलो इंडिया के लिए आयोजित किया गया, जिसका आयोजन 11 से 22 दिसम्बर 2026 तक तेलंगाना के हैदराबाद में किया जाएगा। खेलो इंडिया के लिए छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने क्वालीफाई किया है। चयन ट्रायल में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल हुईं। इनमें से 15 मुख्य खिलाड़ियों एवं 5 स्टैंडबाय खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया हैदराबाद के लिए किया गया।


चयन समिति में इन सदस्यों की रही मौजूदगी

👉आयोजित चयन ट्रायल की चयन समिति में खेल एवं युवा कल्याण जिला रायपुर से एक सदस्य, राज्य खेल संघ के एक प्रतिनिधि, लोक शिक्षण संचालनालय के एक प्रतिनिधि एवं श्री भुवनेश्वर साहू प्रशिक्षक उपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी श्री तरुण शुक्ला, सचिव छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ ने दी।

Join WhatsApp

वर्ष 2010 में इसी मैदान पर हुई थी राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता

👉कार्यक्रम के दौरान बीएसपी खो-खो क्लब के अध्यक्ष श्री संजय कुमार ने अरोड़ा सर एवं श्री विशाल शुक्ला को जानकारी दी कि वर्ष 2010 में इसी मैदान पर राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर खो-खो खेल को पुनः राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने तथा वर्ष 2025 में भारत में आयोजित खो-खो विश्व कप की सफलता के संदर्भ में भी चर्चा हुई। अरोड़ा सर ने जानकारी दी कि आगामी वर्ष छत्तीसगढ़ में खो-खो लीग गेम्स आयोजित करने की योजना है।


भिलाई में राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव

👉इसी क्रम में श्री विशाल शुक्ला ने प्रस्ताव रखा कि बीएसपी खो-खो क्लब, छत्तीसगढ़ खो-खो संघ के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी दिसंबर माह में राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कर सकता है। इस प्रस्ताव से भिलाई में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होने की संभावनाएं सामने आई हैं। यदि यह आयोजन होता है, तो इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल सकता है, बल्कि छत्तीसगढ़ में खो-खो खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल होगी।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP की लीज पॉलिसी पर व्यापारियों का कड़ा रुख, 25% प्रीमियम देने से इनकार; दिसंबर में भिलाई बंद की संभावना!

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *