इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

त्यौहार की भीड़ में बिछड़ गया 4 साल का मासूम, सुपेला चौक पर यातायात पुलिस के जवान बने सहारा, मां तक पहुंचाया सुरक्षित!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • त्योहार पर बाजारों और चौक-चौराहों में उमड़ी भीड़ के बीच एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है।
  • ऐसा ही एक मामला सुपेला चौक पर सामने आया, जहां अपने परिवार से बिछड़ा करीब 4 वर्षीय मासूम बच्चा रोता हुआ मिला।
  • इस दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के दो जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उसकी पहचान कर सुरक्षित मां के सुपुर्द कर दिया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सुपेला चौक पर अकेले रोता मिला 4 वर्षीय मासूम

👉पर्व के दौरान बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु लगातार ड्यूटी की जा रही है। इसी दौरान सुपेला चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे आरक्षक भापेन्द्र साहू एवं अजय मंडावी को लगभग 4 वर्षीय एक मासूम बच्चा अकेले रोते हुए मिला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की तथा उसके परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।


यातायात जोन आकाशगंगा की मदद से हुई बच्चे की पहचान

👉पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से यातायात जोन आकाशगंगा के माध्यम से बच्चे की पहचान मोहम्मद रिजवान, पिता मुख्तार कुरैशी, निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला के रूप में की गई। इसके बाद उसकी माता पिंकी बेगम से संपर्क कर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर माता पिंकी बेगम ने राहत की सांस ली तथा आरक्षक भापेन्द्र साहू, अजय मंडावी सहित समस्त पुलिस विभाग के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


त्योहारों में बच्चों का रखें विशेष ध्यान : यातायात पुलिस

👉यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि त्योहारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा उन्हें अकेला न छोड़ें। पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। और इस प्रकार कि कोई सूचना मिलने पर 112 पे कॉल करे।

Join WhatsApp

अगली खबर पढ़े 👉 दीपावली पर दुर्ग पुलिस की भावुक पहल: 37 शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों तक पहुंचे अधिकारी, SSP विजय अग्रवाल ने खुद जाना कुशलक्षेम

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *