इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

भिलाई के आस्था वृद्धा आश्रम को मिली नई सौगात! 20 लाख की लागत से बने कार्यालय, पुस्तकालय और भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई में बुजुर्गों की सेवा और सम्मान को समर्पित आस्था वृद्धा आश्रम को नई सौगात मिली है।
  • करीब 25 वर्षों से बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा कर रही संस्था के परिसर में 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय एवं भोजनालय का लोकार्पण किया गया।
  • इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

25 वर्षों से बुजुर्गों की सेवा कर रहा आस्था वृद्धा आश्रम

स्वर्गीय श्रीमती बानू बाई गेडाम की पुण्य स्मृति में आस्था वृद्धा आश्रम, क्वार्टर नंबर 23/ए, सड़क एवेन्यू सी, सेक्टर-2 भिलाई में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय एवं भोजनालय का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, शंकरलाल देवांगन, प्रभुनाथ मिश्रा, नीमराज वर्मा, दिलेश्वर उमरी एवं संतोष राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


सांसद विजय बघेल ने पूजा-अर्चना के बाद किया लोकार्पण

👉कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल ने आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया। इसके पश्चात उन्होंने फीता काटकर कार्यालय, पुस्तकालय एवं भोजनालय का लोकार्पण किया तथा स्वर्गीय बानू बाई गेडाम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


20 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण, आश्रम में रहते हैं 80 बुजुर्ग

👉संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश गेडाम ने बताया कि आस्था वृद्धा आश्रम आपसी सहयोग एवं दानदाताओं के योगदान से लगभग 25 वर्षों से संचालित है। वर्तमान में आश्रम में करीब 80 बुजुर्ग निवासरत हैं, जिनमें 50 महिलाएं एवं 30 पुरुष शामिल हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत 20 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय एवं भोजनालय का निर्माण किया गया है।

Join WhatsApp

‘बुजुर्गों की सेवा किसी मंदिर में पूजा करने के समान’

👉सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा को अपना आभूषण मानकर आस्था संस्था वर्षों से जरूरतमंद एवं बेसहारा बुजुर्गों की सेवा कर रही है। स्वर्गीय बानू बाई गेडाम के संस्कारों और आशीर्वाद से यह सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रकाश गेडाम एवं उनकी पूरी टीम जिस समर्पण भाव से बुजुर्गों की सेवा कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों का कोई सहारा नहीं है, जिन्हें परिवार ने छोड़ दिया है, ऐसे लोगों को आश्रम में परिवार जैसा स्नेह, सम्मान और अपनापन दिया जाता है। यहां बुजुर्गों की सेवा किसी मंदिर में पूजा करने के समान है। प्रकाश गेडाम स्वयं बुजुर्गों की देखभाल से लेकर उनकी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं, एक हजार से अधिक लावारिस शवों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराना भी उनकी मानव सेवा की भावना को दर्शाता है।


संस्था के 25 वर्षों के सेवा कार्य को बताया बड़ी उपलब्धि

👉सांसद ने कहा कि आज के दौर में जहां कई संस्थाएं कुछ समय बाद बंद हो जाती हैं, वहीं आस्था संस्था का 25 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसके पीछे माता बानू बाई गेडाम के दिए संस्कार, सेवा भावना और पूरी टीम का समर्पण है। उन्होंने नवनिर्मित भवन के लोकार्पण पर संस्था के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

👉कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य के सदस्य उपस्थित रहे।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, प्रतियोगिताओं के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *