इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

भिलाई में आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की धूम, पोट्टी श्रीरामुलु को दी गई श्रद्धांजलि; पी. कन्नैया को मिला ‘संघ सेवा धुरिणी’ सम्मान!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई में आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए भव्य राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया।
  • इस अवसर पर अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं समाजसेवा एवं संगठनात्मक योगदान के लिए पी. कन्नैया को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
  • समारोह में समाज के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

तेलुगु


भिलाई तेलुगु समाज के तत्वावधान में धूमधाम से मना स्थापना दिवस समारोह

👉भिलाई तेलुगु समाज के तत्वावधान में कैंप नंबर-1 स्थित अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु चौक पर आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई तेलुगु समाज के अध्यक्ष श्री बी. जोगा राव ने की। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम् के अध्यक्ष आर. मुरली थे।

👉विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर निगम पार्षद व MIC सदस्य लक्ष्मीपति राजू, वार्ड क्र. 30 की पार्षद श्रीमती सत्यवती जायसवाल, आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पी.वी. राव एवं महासचिव पी.एस. राव, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू), इंटरनेशनल मेटल वर्कर्स फेडरेशन के सचिव एन.एन. राव, छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ के महासचिव बी. तुलसी राव, कलिंगा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ई.वी. राघव राव, भिलाई तेलुगु समाज के संयोजक एवं पूर्व पार्षद जे. कोरमा राव, वाडबलिज जातीय संघम के अध्यक्ष डॉ. एल. जगन्नाथ राव, इंटरनेशनल कराटे कोच गिरि राव, 30 के पार्षद प्रतिनिधि राज कुमार जसवाल, छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ के उपमहासचिव एस. गणेश तथा आंध्र प्रदेश समाख्या भारती के संयोजक एवं सम्मानित अतिथि पी. कन्नैया उपस्थित थे।

Join WhatsApp

अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु को दी गई श्रद्धांजलि

👉कार्यक्रम का शुभारंभ अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज के अध्यक्ष बी. जोगा राव ने स्वागत भाषण दिया।


पी. कन्नैया को मिला ‘संघ सेवा धुरिणी’ पुरस्कार

👉इस अवसर पर आंध्र प्रदेश समाख्या भारती के संयोजक पी. कन्नैया को भिलाई तेलुगु समाज एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित कर ‘संघ सेवा धुरिणी’ पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पी. कन्नैया ने कहा कि आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई जैसे इस्पात नगरी में भिलाई तेलुगु समाज द्वारा उन्हें ‘संघ सेवा धुरिणी’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।


पोट्टी श्रीरामुलु का बलिदान भाषाई आधार पर राज्यों के गठन का ऐतिहासिक आधार

👉पी. कन्नैया ने अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाषाई आधार पर राज्यों के गठन की दिशा में पोट्टी श्रीरामुलु का बलिदान ऐतिहासिक रहा है। उनके अमर बलिदान के बाद ही आंध्र राज्य के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ और आगे चलकर देश में भाषाई आधार पर अन्य राज्यों के गठन की प्रक्रिया को भी गति मिली। उन्होंने कहा कि भिलाई शहर में अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा स्थापित होना यहां के तेलुगु समाज के आत्मसम्मान और गौरव का प्रतीक है।


तेलुगु समाज को एक मंच पर एकजुट होने का आह्वान

👉मुख्य अतिथि आर. मुरली ने छत्तीसगढ़ में निवासरत समस्त तेलुगु समाज के लोगों से एक मंच पर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेलुगु समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। अन्य अतिथियों ने भी पोट्टी श्रीरामुलु के जीवन, संघर्ष एवं त्याग को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।


समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

👉इस अवसर पर भिलाई तेलुगु समाज के महासचिव वाई. भास्कर राव, कोषाध्यक्ष पी. मुरहारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. भास्कर राव, उपाध्यक्ष कन्नम राजेंद्र, उपमहासचिव टी. गुन्ना राव, उपसचिव टी. वेंकट रेड्डी, सहायक सचिव एल. तिरुपति राव एवं डी. सन्मुख राव, प्रिंट मीडिया प्रभारी आर.एन. रामाराव, सोशल मीडिया प्रभारी ई. तुलसी दास, कैंप क्षेत्र प्रभारी के. मुकेश कुमार, खुर्सीपार क्षेत्र प्रभारी के. धनराजु, सेक्टर क्षेत्र प्रभारी वाई. उपेंद्र राव सहित कार्यकारिणी सदस्य ए. वासुदेव, जी. शंकर राव, के. कृष्णमूर्ति, एस. जोगा राव, डी. येसैया चलपति, व्ही. गणेश, ए. बालराज, पी. नरसिंग आचारी, जे. दुर्योधन राव, जोगा राव, आदिनारायण, श्याम कुमार, डी. मोहन राव, एम. कृष्ण, के. जगमय्या, व्ही. सूर्यनारायण, एम. ईश्वर राव, दुर्योधन राव, के. राजू, के. लक्ष्मीनारायण, श्रीमती श्याम, श्रीमती रमा, श्रीमती रीना, श्रीमती नीलिमा, कुमारी प्रियंका एवं कुमारी प्राची, भाग्यश्री, दीपिका, यामिनी, काजल, साक्षी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन बी. तुलसी राव ने किया तथा अंत में महासचिव वाई. भास्कर राव ने आभार व्यक्त किया।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाईवासियों की मांग पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा निर्देश! BSP की रिटेंशन स्कीम में पुरानी दरें होंगी बहाल? अब प्रबंधन के फैसले का इंतजार


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *