सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, 27 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- इस्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
- राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेश (13 अक्टूबर) के अनुपालन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवाशीष दास ने 16 अक्टूबर शुक्रवार को यह मतदाता सूची जारी की है।
- मतदाता सूची सोसायटी मुख्यालय (सेक्टर-6, भिलाई नगर), रिसाली, पावर हाउस, नंदिनी और राजहरा शाखाओं के साथ-साथ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारिता संस्थाएं (दुर्ग संभाग-दुर्ग), जनपद पंचायत कार्यालय (दुर्ग), जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित (दुर्ग शाखा, सेक्टर-01, भिलाई) और प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित (भिलाई शाखा-सेक्टर-02, भिलाई) के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
- इस मतदाता सूची के संबंध में दावा या आपत्ति 27 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में सोसायटी के मुख्यालय-सहकारी सदन, एवेन्यू-ए, सेक्टर-06, भिलाई नगर में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अधिकृत वरिष्ठ सहायक चंचल प्रसाद तिवारी के पास लिखित रूप में सप्रमाण प्रस्तुत की जा सकती है।
- सदस्यों से प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 28 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से सोसायटी के मुख्यालय में किया जाएगा।
- इसके पश्चात अंतिम सदस्य और मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-7 दुर्गा पंडाल पहुंचे BSP के ED Works राकेश कुमार, संयंत्र में Zero Accident और सुरक्षित उत्पादन का दिया संदेश
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

