भिलाई को मिली 50 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात! नवंबर से दौड़ेंगी 20 ई-बसें, जानिए किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दुर्ग-भिलाई और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
  • छत्तीसगढ़ शासन ने भिलाई शहर के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों को स्वीकृति प्रदान की है।
  • इनमें से प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश मिले हैं।
  • इन बसों के लिए विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

भिलाई को मिली 50 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

👉भारत के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भिलाई शहर के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है।


नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और यात्रियों को मिलेगा लाभ

👉नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को किफायती दरों पर सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रतिदिन आवागमन करने वाले नौकरीपेशा नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रमिकों एवं अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से यातायात दबाव में कमी आने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।


 

Join WhatsApp

दुर्ग, भिलाई, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ेंगे निर्धारित रूट

👉छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए तैयार रूट चार्ट में दुर्ग, भिलाई, रायपुर एवं आसपास के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित मार्गों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित करने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं:

  • दुर्ग बस स्टैंड से बेरला बस स्टैंड
  • दुर्ग रेलवे स्टेशन से गुण्डरदेही
  • दुर्ग रेलवे स्टेशन से चंदूलाल अस्पताल
  • दुर्ग बस स्टैंड से पावर हाउस बस स्टैंड
  • दुर्ग बस स्टैंड से साजा बस स्टैंड
  • दुर्ग बस स्टैंड से गंडई बस स्टैंड
  • दुर्ग रेलवे स्टेशन से पाटन
  • दुर्ग बस स्टैंड से उतई
  • दुर्ग रेलवे स्टेशन से रायपुर बस स्टैंड
  • दुर्ग रेलवे स्टेशन से माना एयरपोर्ट
  • दुर्ग रेलवे स्टेशन से नया रायपुर
  • दुर्ग रेलवे स्टेशन से उतई

नवंबर 2026 से शुरू होगा पहले चरण का संचालन

👉निर्देशों के अनुसार, प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इन मार्गों पर ई-बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।


पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

👉इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से सड़कों पर यातायात का दबाव घटाने में भी मदद मिल सकती है। भिलाई के लिए स्वीकृत 50 इलेक्ट्रिक बसों में से पहले चरण में 20 बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी शहर की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


अगली खबर पढ़े 👉 8 एकड़ जमीन विवाद में बड़ा फैसला! चौहान हाउसिंग का दावा कोर्ट ने किया खारिज, जाने चिखली के किसानों की कानूनी लड़ाई में क्या हुआ?


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *