BSP मेनगेट पार्किंग से बाइक चोरी कर बेचने निकले थे! बोरिया मार्केट में पुलिस ने दबोचा, सेक्टर-02 की स्कूटी चोरी का भी खुलासा
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई में वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- दोनों ने बीएसपी मेनगेट पार्किंग से मोटरसाइकिल और सेक्टर-02, भिलाई से स्कूटी चोरी की थी।
- चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाशते समय पुलिस ने दोनों को बोरिया मार्केट के पास पकड़ लिया।
- पुलिस ने ₹60 हजार कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि चोरी की स्कूटी पहले ही बरामद की जा चुकी है।
- दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
बीएसपी मेनगेट पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
👉दिनांक 28.09.2026 को प्रार्थी सुशील कुमार, निवासी जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26.09.2026 को सुबह 07:55 बजे से रात 20:00 बजे के मध्य बीएसपी मेनगेट पार्किंग स्थल, भिलाई से उनकी होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CX 0141 चोरी हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। इसके बाद चोरी गई मोटरसाइकिल और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
बोरिया मार्केट में चोरी की बाइक बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक
👉विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए बोरिया मार्केट, भिलाई के पास ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना भिलाई भट्ठी की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम यामलाल, उम्र 35 वर्ष और शरदकांत, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मोरिद, थाना उतई, जिला दुर्ग, बताया।पूछताछ में मोटरसाइकिल के साथ स्कूटी चोरी करना भी स्वीकारा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर बीएसपी मेनगेट पार्किंग से मोटरसाइकिल तथा सेक्टर-02, भिलाई से स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी की स्कूटी को सुहान स्टैंड, सेक्टर-01, भिलाई में छिपाकर रखा था। पुलिस द्वारा इस स्कूटी को पूर्व में ही बरामद कर लिया गया था। अब मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
₹60 हजार कीमत की होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद
👉पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CX 0141 बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 बताई गई है। दोनों आरोपियों को दिनांक 11.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जप्त सामग्री
– होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CX 0141, अनुमानित कीमत ₹60,000।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
👉उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि हरजीत कौर, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, खिलेश्वर साहू तथा आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, अमित सिंह, युगल देवांगन एवं गौतम ब्रह्मभट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की आम नागरिकों से अपील
👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें तथा संभव हो तो अतिरिक्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। वाहन चोरी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री से बचने और वाहन खरीदते समय उसके वैध दस्तावेजों की जांच अवश्य करने की अपील की है। अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई: मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों से जूझ रहे मरीजों ने साझा किए अपने अनुभव, नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

