Coal India में ₹1,10,250 Bonus, SAIL में ₹32,000 पर समझौता… आखिर कैसे हुआ ये ‘खेला’? जानिए पीछे की कहानी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- कोयला सेक्टर में कर्मचारियों के Bonus को लेकर ₹1,10,250 की राशि तय होने की खबर सामने आई है।
- वहीं SAIL में Non-Executive कर्मचारियों के लिए ₹32,000 और Trainees के लिए ₹25,600 Bonus तय हुआ है।
- कोल इंडिया में बोनस को Performance Linked Reward (PLR) कहा जाता है, जिसमें कर्मचारियों को कंपनी के Profit के प्रतिशत के आधार पर राशि मिलती है।
- वहीं SAIL कर्मियों की लंबे समय से मांग है Prodcution Related Pay Bonus सिस्टम SAIL में लागू किया जाए, जिसमें प्रोडक्शन आधारित सीधे तौर पर हिस्सा कर्मियों को दिया जाए।।
- दोनों PSU में Bonus की राशि को लेकर सामने आए अंतर के बाद SAIL कर्मचारियों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं 👇
Coal India में ₹1,10,250 Bonus
👉Coal India के कर्मचारियों के Bonus को लेकर ₹1,10,250 की राशि तय होने की खबर सामने आई है। जहां 2025 में कर्मचारियों को ₹1,03,000 Bonus मिला था, जबकि 2026 के लिए यह राशि बढ़कर ₹1,10,250 दी गई है। वहीं SAIL में Bonus की पूरी प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों और यूनियन स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
SAIL में ₹30,109 से ₹31,200 और फिर ₹32,000 तक पहुंचा Bonus
👉SAIL की Bonus बैठक में Management की ओर से ₹30,109 की Formula-based Calculation सामने रखी गई थी, जिसे बाद में ₹31,200 के प्रस्ताव के रूप में रखा गया। दूसरी ओर केंद्रीय ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की ओर से ₹40,200 से अधिक Bonus की मांग की गई थी। CITU की ओर से ₹40,500 की मांग रखे जाने की जानकारी भी सामने आई थी।
लंबी चर्चा के बाद Management की ओर से Bonus की राशि बढ़ाकर ₹32,000 करने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद INTUC, AITUC, BMS और HMS के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि CITU ने ₹40,000 से कम Bonus स्वीकार नहीं करने की वजह से समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए।
अब उठ रहे हैं सवाल: आखिर पहले से क्या तय था?
- Bonus को लेकर SAIL कर्मचारियों के बीच अब एक अलग तरह की चर्चा सामने आ रही है।
- सवाल यह उठाया जा रहा है कि Bonus बैठक से कुछ दिन पहले INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी जी और चौबे जी की Director Personnel (DP) से अकेले मुलाकात क्यों हुई थी और उस दौरान आखिर क्या बातचीत हुई?
- आरोप लगाने वाले पक्ष का कहना है कि Bonus के दिन सामने आए घटनाक्रम ने इस मुलाकात को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- उनके अनुसार पहले से यह तय था कि Management Bonus की राशि में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं करेगा और मौजूदा Formula पर ही जोर देगा।
- इसके बाद बैठक में रेड्डी की ओर से बीच का रास्ता निकालते हुए ₹32,000 की राशि पर सहमति बनाने की भूमिका निभाई गई और बाकी प्रतिनिधियों की ओर से उसका समर्थन किया गया।
- इसी के साथ यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि BMS, AITUC और HMS के प्रतिनिधियों ने ₹32,000 के प्रस्ताव का समर्थन किन परिस्थितियों में किया?
- आरोप लगाने वाले पक्ष का यह भी कहना है कि आगे “राउरकेला संबंधित एक यूनियन” के Bonus मामले में Court में Consensus का हवाला देने की स्थिति बनाई जा सकती थी, लेकिन CITU द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने से कथित रणनीति को झटका लगा।
- इसी क्रम में INTUC, BMS, HMS और AITUC की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
- AITUC को लेकर सवाल है कि Formula पर हस्ताक्षर नहीं किया गया, लेकिन उसी Formula के आधार पर तय राशि पर सहमति कैसे बन गई?
- वहीं BMS को लेकर आरोप लगाने वाले पक्ष का कहना है कि पहले Formula को लेकर आपत्ति के बावजूद अब Formula के आधार पर तय ₹32,000 की राशि भी स्वीकार कर ली गई।
- कर्मचारियों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि यदि Formula वास्तव में स्वीकार्य नहीं था, तो उसे बदलने के लिए लिखित और औपचारिक पहल कब की जाएगी?
- और यदि Formula स्वीकार्य था, तो अधिक Bonus की मांग किस आधार पर की जा रही थी?
नोट: उपरोक्त विवरण में व्यक्त आरोप और सवाल संबंधित कर्मचारी/आरोप लगाने वाले पक्ष की ओर से उठाए गए हैं। Digital Bhilai News इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। संबंधित यूनियनों और SAIL Management का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा।
क्या Bonus Formula बदलने की लिखित मांग हुई थी?
👉SAIL कर्मचारियों के बीच एक बड़ा सवाल Bonus Formula को लेकर भी उठ रहा है। आरोप लगाने वाले पक्ष का कहना है कि इन यूनियनों की ओर से Formula बदलने की मांग को लेकर अब तक स्पष्ट लिखित प्रस्ताव नहीं दिया गया, बल्कि ऐसी मांगें मुख्य रूप से समाचार पत्रों और सार्वजनिक बयानों के माध्यम से सामने आती रही हैं।
अब कर्मचारियों की नजर किस पर?
SAIL में फिलहाल Permanent Employees को ₹32,000 और Trainees को ₹25,600 Bonus मिलना तय हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार Bonus की भुगतान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले सप्ताह तक कर्मचारियों के बैंक खातों में राशि जमा किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आगामी समय में SAIL Bonus Formula बदला जायेगा ? या फिर अगले Bonus तक यही Formula जारी रहेगा?
अगली खबर पढ़े 👉 SAIL Bonus 2026: कर्मचारियों के खाते में अगले सप्ताह आएगी ₹32,000 बोनस की रकम, Trainees को ₹25,600
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


The login process is seamless and the customer support is surprisingly responsive. It is a very trustworthy site. Log in via vnnk88dangnhap today.
I’ve tried a few platforms lately but this one really stands out. The games are smooth and the payouts are fair. Highly recommend checking out 311jiliparkcasino for a great experience.
The JILI slots here are just hitting different today! I managed to get a decent win and the process of claiming it was very straightforward. ph877jili is the way to go.
Great experience so far. The rewards system is fair and the community seems really active. Definitely my new favorite spot. Explore wingdas6.