सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

सेवा संकल्प अभियान को लेकर धमधा में BJP की बड़ी बैठक, सांसद विजय बघेल और विधायक ईश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया 2047 का संदेश

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • धमधा में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।
  • महामाया मंदिर प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक ईश्वर साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
  • बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

महामाया मंदिर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

👉भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

सांसद विजय बघेल और विधायक ईश्वर साहू समेत ये नेता रहे मौजूद

👉कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल तथा विधायक ईश्वर साहू, पवन शर्मा, सहित मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट, रोहित राजपूत, बिजेंद्र दानी, बंटी चंदेल, दिलीप गुप्ता एवं नरेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई तथा अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया।


13 कार्यक्रमों में से 9 कार्यक्रम मंडल स्तर पर होंगे आयोजित

👉विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से 9 कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक देशहित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण से जुड़ी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।

Join WhatsApp

सांसद विजय बघेल ने गिनाईं प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां

👉सांसद विजय बघेल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने भूकंप जैसी बड़ी त्रासदी के बाद गुजरात को विकास की नई दिशा दी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत को विश्व के शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प और आत्मनिर्भर भारत का अभियान देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। आज भारत केवल विदेशों पर निर्भर रहने वाला देश नहीं, बल्कि अनेक क्षेत्रों में दुनिया की जरूरतों को पूरा करने वाला राष्ट्र बन रहा है।


बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

👉कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा दी गई।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी की कोशिश! मोटरसाइकिल में 20 किलो केबल छिपाकर ले जा रहा था आरोपी! 


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *