सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

PM मोदी के 25 साल के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी BJP, दरबार मोखली मंडल में बनी रणनीति

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।
  • इसी अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा दरबार मोखली मंडल में कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में अभियान को प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर व्यापक रूप से संचालित करने तथा सेवा गतिविधियों के जरिए इसे जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

दरबार मोखली में आयोजित हुई मंडल कार्यशाला और कार्यसमिति बैठक

👉भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक दरबार मोखली में आयोजित की गई।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। बैठक में जिला महामंत्री अध्यक्ष दिलीप साहूजी, मंडल प्रभारी दिव्या कलिहारी जी, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू जी, महामंत्री डॉ. सुरेश साहू, भागवत सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू, संयोजक पोशु निर्मलकर सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

👉कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद बैठक में सेवा संकल्प अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

Join WhatsApp

17 सितंबर से गांधी-शास्त्री जयंती तक होंगे सेवा कार्यक्रम

👉मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, संघर्ष और समर्पण को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित किया है। राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर कश्मीर में राष्ट्रध्वज फहराने तक उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस का परिचय दिया। जब कश्मीर में आतंकवाद हावी था और राष्ट्रध्वज फहराना चुनौती माना जाता था, तब नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी पद पर रहते हुए भी राष्ट्रहित में साहसिक संकल्प लिया।


2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्य करने का आह्वान

👉सांसद बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत को पुनः वैभव के शिखर पर ले जाने तथा 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मंदिरों, चौक-चौराहों एवं विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।


‘मन की बात’ के बाद सेवा संकल्प अभियान में भी अग्रणी रहने का लक्ष्य

👉सांसद विजय बघेल ने कहा कि दरबार मोखली मंडल ‘मन की बात’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन में दुर्ग जिले में अग्रणी रहा है। इसी प्रकार सेवा संकल्प अभियान में भी मंडल को जिले में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रयास करें। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को अभियान की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया गया।


बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

👉इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक स्तर पर सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।


अगली खबर पढ़े 👉 नुआखाई जुहार की शोभायात्रा में दिखी ओडिशा की संस्कृति की झलक, सांसद विजय बघेल ने की मां समलेश्वरी की पूजा-अर्चना


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *