सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

SRU Expansion: भिलाई में बढ़ेगा रिफैक्टरी उत्पादन! ED पी.के. रथ से मिले यूनियन नेता, ठेका श्रमिकों की छंटनी पर दो टूक!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई की औद्योगिक पहचान को और मजबूती देने वाली सेल रिफैक्टरी यूनिट (SRU) के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा सामने आई है।
  • सेल रिफैक्टरी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में कार्यपालक निदेशक पी.के. रथ से मुलाकात कर यूनिट के विस्तार, भविष्य की योजनाओं, ज्वाइंट वेंचर और श्रमिक हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा की
  • बैठक में खास तौर पर रोजगार सुरक्षा और ठेका श्रमिकों की छंटनी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सेल रिफैक्टरी यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने ED पी.के. रथ से की बैठक

👉 सेल रिफैक्टरी यूनियन के पदाधिकारियों ने यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में सेल रिफैक्टरी के कार्यपालक निदेशक पी.के. रथ से भिलाई निवास में मुलाकात कर सेल रिफैक्टरी यूनिट (एसआरयू) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान कार्यपालक निदेशक पी.के. रथ ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को सेल रिफैक्टरी यूनिट की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

SRU के विस्तार को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

👉कार्यपालक निदेशक पी.के. रथ ने बताया कि एसआरयू की भिलाई इकाई एक बड़े विस्तार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस विस्तार के पश्चात सेल में लगने वाली रिफैक्टरी सामग्री का बड़े स्तर पर निर्माण भिलाई में ही किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्लांट के विस्तार की दिशा में अब तक जो प्रमुख कठिनाइयां सामने आ रही थीं, उनमें से अधिकांश का समाधान हो चुका है तथा आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूनिट ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से एक नए एवं बड़े मुकाम की ओर आगे बढ़ेगी।

Join WhatsApp

विस्तार का लाभ नियमित और ठेका श्रमिकों को भी मिले: उज्जवल दत्ता

👉यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि एसआरयू का विस्तार भिलाई के औद्योगिक विकास और सेल की उत्पादन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यूनियन चाहती है कि इस विस्तार का लाभ भिलाई के साथ-साथ यहां कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों को भी मिले।

उन्होंने कहा कि उत्पादन और व्यवसाय में वृद्धि के साथ-साथ रोजगार की सुरक्षा, श्रमिकों के हितों का संरक्षण तथा कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। यूनियन विकास की हर सकारात्मक पहल का स्वागत करती है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि विकास की प्रक्रिया में किसी भी कर्मचारी या श्रमिक के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।


ठेका श्रमिकों की छंटनी पर यूनियन का सख्त रुख

👉यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि किसी भी ठेका श्रमिक की छंटनी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा की दिशा में कार्यपालक निदेशक द्वारा दिए जा रहे सकारात्मक सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।


ज्वाइंट वेंचर को लेकर यूनियन ने रखी अपनी मांग

👉यूनियन ने ज्वाइंट वेंचर के संबंध में स्पष्ट रूप से अपनी मांग रखते हुए कहा कि किसी भी नियमित कर्मचारी के कार्य अथवा स्थान में परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए।इसके साथ ही भविष्य में ज्वाइंट वेंचर अथवा यूनिट से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व यूनियन को विश्वास में लेकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि कर्मियों के हित सुरक्षित रहें।


औद्योगिक विकास के साथ रोजगार सुरक्षा पर भी जोर

👉यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एसआरयू का विस्तार भिलाई के औद्योगिक विकास के साथ-साथ यहां कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। यूनियन ने प्रबंधन से अपेक्षा व्यक्त की कि विकास एवं विस्तार की प्रक्रिया में कर्मियों के हितों एवं रोजगार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

👉बैठक में यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, सेल रिफैक्टरी वर्कर्स यूनियन के महासचिव युवराज डहरिया, यूनियन उपाध्यक्ष धनंजय गिरि, अमित बर्मन, राकेश सोनी एवं समाजसेवी सुधीर बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अगली खबर पढ़े 👉 RFID Attendance पर BSP Workers Union का विरोध! ग्रेडेशन और ₹1 लाख इंसेंटिव समेत उठे ये बड़े मुद्दे..पढ़े पूरी खबर


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *