शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को मिला सम्मान, सांसद विजय बघेल ने भेंट किए प्रशंसा पत्र; बोले- शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- शिक्षक दिवस के मौके पर भिलाई में गुरुजनों के सम्मान और उनके योगदान को नमन करने वाला विशेष आयोजन हुआ।
- एमजीएम पब्लिक स्कूल, मिलन चौक कैंप-2 में भारतीय जनता पार्टी जिला शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
- कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी मनाई गई और शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया गया।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह
👉शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा एमजीएम पब्लिक स्कूल, मिलन चौक कैंप-2 भिलाई में शिक्षक सम्मान समारोह एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री विनोद उपाध्याय के नेतृत्व में तथा सह-संयोजक अंबिका त्रिवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं उनके योगदान को समाज के सामने रेखांकित करना रहा।
सांसद विजय बघेल ने शिक्षकों को किया सम्मानित
👉कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता महेश वर्मा ने की। विशेष रूप से श्री अंजनी कुमार द्विवेदी वेदी, सचिव कंट्री डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एसोसिएशन, प्रमोद सिंह सांसद प्रतिनिधि, भोजराज सिन्हा नेता प्रतिपक्ष, जे.पी. घनघोरकर, बृजमोहन उपाध्याय, कन्हैया सोनी, जलाधर, एन. सैलेजा, धनराजू, अनिल सोनी, शारदा गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, गुरुनाम सिंह, सुभाष शर्मा, रजनी सिंह, रिंकी अग्रवाल, नीता चौरसिया, अनुराणा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। हमारे मन में शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रहता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में एमजीएम समूह की भूमिका की सराहना
👉सांसद बघेल ने एमजीएम समूह की शिक्षा के क्षेत्र में भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लगभग 25 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में विद्यालय की शुरुआत हुई थी। अंबिका त्रिवेदी एवं उनके भाइयों द्वारा कैंप क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के लिए कई शाखाओं एवं सरस्वती ज्ञान मंदिरों की स्थापना की गई। आज इस समूह में लगभग 2500 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों में शिक्षकों को मिलने वाले वेतन एवं सुविधाओं की चुनौतियों के बावजूद शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं, यह सराहनीय है।
माता-पिता प्रथम गुरु, शिक्षक गढ़ते हैं व्यक्तित्व
👉कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महेश वर्मा ने कहा कि हमारे जीवन के प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं, जबकि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कारों को गढ़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि भाजपा शिक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करती है।
गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च: भोजराज सिन्हा
👉भोजराज सिन्हा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
शिक्षकों के सम्मान से सराबोर रहा समारोह
👉समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता की भावना से ओतप्रोत रहा। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के साथ ही शिक्षा और संस्कार के महत्व का संदेश भी सामने आया।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP में 100 किलो कॉपर केबल चोरी का खेल! प्लांट से बाहर ले जाने से पहले 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹80 हजार का माल जब्त
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

