साइंस कॉलेज दुर्ग में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सजाया यादगार समारोह
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- इसी भावना को आत्मसात करते हुए साइंस कॉलेज, दुर्ग के कंप्यूटर साइंस विभाग में शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, सम्मान और गरिमामय वातावरण में किया गया।
- कार्यक्रम में बीसीए के विद्यार्थियों ने रचनात्मक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

माँ सरस्वती एवं डॉ. राधाकृष्णन जी की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ
👉कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात बीसीए की छात्रा वाणी साहू द्वारा मधुर वेलकम सॉन्ग प्रस्तुत कर सभी शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया गया।

छात्राओं ने रंगोली से सजाया परिसर
👉कार्यक्रम की सुंदरता एवं आकर्षण को बढ़ाने के लिए बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगोली बनाई गई। रंगोली ने कार्यक्रम स्थल की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रदर्शित किया।

खुशबू सिंह ने संभाली एंकरिंग की जिम्मेदारी
👉पूरे कार्यक्रम का संचालन खुशबू सिंह द्वारा प्रभावशाली एंकरिंग के माध्यम से किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की प्रत्येक कड़ी को सुंदर एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हुए सभी प्रस्तुतियों को एक-दूसरे से जोड़े रखा।

बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने दी शानदार नृत्य प्रस्तुति
👉कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रोफेसर के प्रेरणादायक एवं आशीर्वचनात्मक शब्दों के पश्चात बीसीए प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में कृतिका, वर्णिका, हरिका एवं नेहा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा।
शिक्षकों के लिए आयोजित किए गए मनोरंजक खेल
👉इसके पश्चात बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यार्थियों के साथ इस आनंदमय अवसर का भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन में चेमन, भीम, प्रशांत, पीयूष सहित अन्य विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
शिक्षकों का किया गया सम्मान
👉कार्यक्रम की सबसे भावपूर्ण कड़ी में बीसीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा विभाग के शिक्षकों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए तथा उनके प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया।
सम्मान कार्यक्रम में शिल्प, विक्की, मानसी, परिणिता, शिया, शिवानी, सुंदरी, धारा, अंजलि, सिमरन, गुलशन, जय, करण, धनंजय, निशांत, उमाकांत, रानू, कंचन, लक्की, मृत्युंजय एवं अन्य छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
विभागाध्यक्ष ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ
👉कार्यक्रम को गरिमा एवं प्रगति प्रदान करते हुए माननीय विभागाध्यक्ष (Head of the Department) श्री सनत साहू जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रोफेसर लतिका ताम्रकर, दिलीप साहू, लक्ष्मण देवांगन, मेघराज सोनी, मिथिलेश, लतीशा यदु, राधिका साहू सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
स्वच्छता का दिया संदेश
👉कार्यक्रम के समापन के पश्चात विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं स्वच्छता बनाए रखने का प्रयास किया गया, जिससे कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक एवं जिम्मेदार संदेश के साथ हुआ।
प्रेम, सम्मान और अपनत्व से यादगार बना शिक्षक दिवस
👉सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच प्रेम, सम्मान, उत्साह और अपनत्व का सुंदर उदाहरण रहा। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस शिक्षक दिवस समारोह को यादगार बना दिया। अंत में पीयूष कुमार साहू ने सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को समाप्ति की ओर ले गए।
अगली खबर पढ़े 👉 CCTV, Parking और DJ से विसर्जन तक… गणेश उत्सव पर दुर्ग पुलिस ने जारी किए ये बड़े निर्देश!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


I love the daily rewards and the overall vibe of the platform. It feels secure and professional. Five stars for inyono101.
Super easy to navigate even for a beginner like me. I found everything I needed without any hassle. phjljl333 is definitely a solid choice for anyone.
Really impressed with the game variety here. Everything loads quickly and the bonuses are actually fair. Definitely my new favorite spot, brkk44 is a gem.
I’ve tried a few platforms recently but this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are fast. Definitely worth checking out krmegawin777
Love how easy it is to use GCash here. No more waiting for hours for my money to reflect. Best integration I have seen at playtimeappgcash.