प्रमुख चौक-चौराहों पर अब नहीं लगेगा जाम! भिलाई में बन रहा ‘लेफ्ट फ्री’, ऐसे आसान होगा सफर
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच भिलाईवासियों के लिए राहत की खबर है।
- नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए लेफ्ट फ्री की व्यवस्था की जा रही है।
- इसका उद्देश्य वाहन चालकों को बिना किसी रुकावट के आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना तथा प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम और भीड़ को कम करना है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए चिन्हांकित किए गए स्थान
👉प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, इसे ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हांकित किया गया है, जहां वाहनों के अधिक दबाव के कारण यातायात प्रभावित होता है। इन स्थानों पर लेफ्ट फ्री मार्ग तैयार कर वाहनों के आवागमन को आसान बनाया जा रहा है।केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना 15वें वित्त अंतर्गत “नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम” के तहत यह कार्य किया जा रहा है।
लेफ्ट फ्री होने से वाहन चालकों को क्या फायदा होगा?
👉लेफ्ट फ्री व्यवस्था से चौराहों पर सीधे अथवा बाएं दिशा में जाने वाले वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से रुकना नहीं पड़ेगा। इससे चौराहों पर वाहनों की कतार कम होगी और यातायात का दबाव भी नियंत्रित किया जा सकेगा। निगम का प्रयास है कि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुगमता एवं सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
निगम अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
👉निगम आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात व्यवस्था का लगातार जायजा लेकर आवश्यकता के अनुसार सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की अपील
👉निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें तथा सड़क एवं चौराहों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 66 मामलों में जब्त 1.20 करोड़ के मादक पदार्थों का Bhilai Steel Plant में विधिसम्मत नष्टीकरण
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

