BSP कर्मचारियों के लिए EV पर विशेष प्रोत्साहन की मांग, युवा कर्मचारियों ने ₹60 हजार ब्याज-मुक्त राशि फेस्टिवल एडवांस के तहत देने का किया आग्रह
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई। पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और Green Mobility को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के युवा कर्मचारी कृष्णा मूर्ति ने BSP Management के सामने एक नई पहल का प्रस्ताव रखा है।
- उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को Electric Vehicle (EV) खरीदने के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाए।
- यदि सीधे आर्थिक प्रोत्साहन देना संभव नहीं हो, तो कम से कम ₹60,000 तक की ब्याज-मुक्त राशि Festival Advance के तहत उपलब्ध कराया जाए।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
EV को बढ़ावा देने BSP में बन सकती है नई पहल
👉युवा कर्मियों का कहना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में बड़े औद्योगिक संस्थानों की भूमिका केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि कर्मचारियों और समाज के बीच पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी संस्थानों को आगे आना चाहिए। इसी सोच के तहत उन्होंने BSP Management से कर्मचारियों के लिए EV खरीद प्रोत्साहन योजना शुरू करने का आग्रह किया है।
₹60 हजार तक ब्याज-मुक्त राशि देने का सुझाव
👉प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि BSP Management कर्मचारियों को प्रत्यक्ष प्रोत्साहन राशि देना उचित न समझे, तो Electric Vehicle खरीदने के लिए ₹60,000 तक की ब्याज-मुक्त राशि उपलब्ध कराई जा सकती है।
युवा कर्मी कृष्णा मूर्ति के अनुसार, वर्तमान में एक अच्छी Electric Scooter की कीमत लगभग ₹1.20 लाख या उससे अधिक हो सकती है। ऐसे में ₹60,000 की ब्याज-मुक्त आर्थिक सहायता कर्मचारी के लिए EV खरीदने के शुरुआती वित्तीय बोझ को काफी कम कर सकती है। उनका सुझाव है कि इस राशि को Festival Advance तहत उपलब्ध कराया जाए।
कर्मचारी और BSP दोनों को हो सकते हैं फायदे
👉इस प्रस्ताव के पीछे केवल कर्मचारियों को आर्थिक सहायता देने का उद्देश्य नहीं है, बल्कि इसे पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण से भी जोड़कर देखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार EV को बढ़ावा मिलने से कर्मचारियों के स्तर पर पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो सकती है।
👉इसके अलावा— कर्मचारियों के ईंधन खर्च में कमी आ सकती है। व्यक्तिगत वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। BSP कर्मचारियों के बीच Electric Vehicle adoption को बढ़ावा मिलेगा।BSP की Green और Environment-friendly image को मजबूती मिल सकती है। औद्योगिक क्षेत्र में Green Mobility और Sustainable Lifestyle को प्रोत्साहन मिलेगा।
केवल वाहन बदलने की नहीं, सोच बदलने की पहल
👉कृष्णा मूर्ति का मानना है कि EV को बढ़ावा देने की पहल को केवल वाहन बदलने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यदि किसी बड़े औद्योगिक संस्थान के कर्मचारी बड़ी संख्या में Electric Vehicles अपनाते हैं, तो इसका असर ईंधन की खपत, प्रदूषण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर भी पड़ सकता है। उनके अनुसार, BSP जैसी बड़ी औद्योगिक इकाई यदि कर्मचारियों के लिए इस तरह की योजना शुरू करती है तो यह अन्य संस्थानों के लिए भी एक उदाहरण बन सकती है।
BSP Management से सकारात्मक विचार की उम्मीद
👉युवा कर्मियों ने BSP Management से आग्रह किया है कि कर्मचारी हित और पर्यावरण संरक्षण दोनों को ध्यान में रखते हुए EV खरीदने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू करने की संभावना पर विचार किया जाए। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की ओर से सामने रखे गए इस प्रस्ताव पर BSP Management की क्या प्रतिक्रिया होती है और क्या भविष्य में कर्मचारियों के लिए Green Mobility को बढ़ावा देने वाली कोई विशेष योजना लाई जाती है।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP में लोको पायलट की नौकरी का झांसा देकर 5.30 लाख की ठगी, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Best slot experience I have had in a long time. The graphics are great and the wins feel fair. Check out autobolaslot
I love how stable the connection is. No lagging even during peak hours which is rare for these kinds of sites. aajililogin is my new go-to spot for gaming.
[7519]dichoso777 Login Oficial | Slots Online y Depósitos Rápidos SPEI,Accede a dichoso777 para disfrutar las mejores slots online en México. Descarga nuestra app y aprende a jugar ruleta con depósitos rápidos vía SPEI. ¡Regístrate hoy! visit: dichoso777
Just what I was looking for. Simple, fast, and plenty of winning opportunities. ezjiligg is definitely worth a try.