स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई में मांस बिक्री केंद्र और पशुवध गृह रहेंगे बंद
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाईनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भिलाई में नगर पालिक निगम प्रशासन ने मांस बिक्री और पशुवध से जुड़ी गतिविधियों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
- 15 अगस्त 2026 को नगर निगम भिलाई सीमा क्षेत्र में संचालित सभी मांस बिक्री केंद्र, पशुवध गृह तथा जीव हत्या से संबंधित गतिविधियां पूर्णतः बंद रहेंगी।
- निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों से शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
15 अगस्त को बंद रहेंगे मांस बिक्री केंद्र और पशुवध गृह
👉स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त मांस बिक्री केंद्र एवं पशुवध गृह 15 अगस्त 2026 को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जीव हत्या से संबंधित अन्य गतिविधियों पर भी इस दिन रोक रहेगी।
शासन के परिपत्र के अनुपालन में जारी हुआ आदेश
👉नगर निगम भिलाई द्वारा यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में जारी किया गया है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्वतंत्रता दिवस के दिन संबंधित गतिविधियों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
👉नगर निगम प्रशासन ने संबंधित मांस विक्रेताओं एवं व्यवसायियों से निर्धारित दिवस पर शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। निगम ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को यदि किसी व्यक्ति या प्रतिष्ठान द्वारा मांस बिक्री, पशुवध अथवा जीव हत्या से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती हैं, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रशासन की अपील
👉नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित व्यवसायियों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और प्रतिबंधित गतिविधियों का संचालन न करें। आदेश का उद्देश्य शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करना है।
अगली खबर पढ़े 👉 व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, व्यापार बढ़ेगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : सांसद विजय बघेल
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

