Advertisement

दुबई के बाद फिर गूंजा गगन सेफ्टी सर्किल का नाम, इन-प्लांट सेफ्टी सर्किल प्रतियोगिता-2026 में टॉप-6 सम्मान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा और नवाचार की दिशा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज हुई है।
  • एलडीसीपी (Refractory Material Plant-3) की गगन सेफ्टी सर्किल टीम ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और तकनीकी नवाचार के दम पर इन-प्लांट सेफ्टी सर्किल प्रतियोगिता-2026 में टॉप-6 पुरस्कार विजेता टीमों में स्थान हासिल किया है।
  • इससे पहले दुबई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान अर्जित कर चुकी यह टीम अब एक बार फिर अपनी उपलब्धि से विभाग और भिलाई इस्पात संयंत्र का गौरव बढ़ाने में सफल रही है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

टिम गगन


सुरक्षा और कार्यकुशलता बढ़ाने वाला अभिनव प्रोजेक्ट

👉प्रतियोगिता में टीम ने “Improvement in Gas Main Ring Pipeline Cleaning System for Safety & Efficiency” विषय पर अपना अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से गैस पाइपलाइन की सफाई प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी बनाया गया, जिससे कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों में कमी आई, सुरक्षा स्तर में वृद्धि हुई तथा कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। टीम के तकनीकी समाधान, नवाचार एवं प्रभावी क्रियान्वयन की निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सराहना की गई।


दुबई में भी मिला था अंतरराष्ट्रीय सम्मान

👉उल्लेखनीय है कि गगन सेफ्टी सर्किल ने इससे पूर्व दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रतियोगिता में भी अपने सुरक्षा नवाचार के माध्यम से भारत एवं भिलाई इस्पात संयंत्र का सफल प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मान प्राप्त किया था। लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही यह सफलता टीम की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, तकनीकी दक्षता एवं सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

इन सदस्यों के योगदान से मिली सफलता

👉इस उपलब्धि में टीम लीडर श्रीमती बनार केलम डुंगडुंग, डिप्टी लीडर श्री उदय मीणा तथा टीम सदस्य श्री नागेश कुमार, श्री राज कुमार सिंह, श्री सुजीत कुमार ओराम एवं श्री गोपाल महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


वरिष्ठ अधिकारियों का मिला मार्गदर्शन

👉टीम को श्री रोहित कुमार मैनी (DM, LDCP/RMP-3) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रोजेक्ट को श्री एस. श्रीवास्तव (GM, LDCP/RMP-3) द्वारा अग्रेषित तथा श्री वी. के. ओगले (GM, RMP-2 एवं RMP-3) द्वारा अनुमोदित किया गया।


पूरी टीम को मिली शुभकामनाएं

👉इस उपलब्धि पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी सुरक्षा, नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने की शुभकामनाएँ दीं।


अगली खबर पढ़े 👉 सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश: किसी भी लाइसेंसधारी का मकान खाली नहीं होगा, AWA बंद नहीं होगा—अफवाहों पर न दें ध्यान


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *