Advertisement

BJYM के ‘JOIN BJYM’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, पश्चिम मंडल की बैठक में युवाओं को जोड़ने का लिया गया बड़ा संकल्प

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के “JOIN BJYM” अभियान को गति देने के उद्देश्य से भिलाई के सेक्टर-06 कालीबाड़ी में पश्चिम मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं की अधिकतम सहभागिता तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
  • इस दौरान संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

👉भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) पश्चिम मंडल द्वारा आयोजित प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के “JOIN BJYM” अभियान की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-06 कालीबाड़ी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, युवा सहभागिता एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के विभिन्न कार्यक्रमों में युवाओं की भूमिका को प्रभावी बनाने की दिशा में भी विचार-विमर्श किया गया।


युवाओं को संगठन से जोड़ने का लिया गया संकल्प

👉बैठक में यह संदेश दिया गया कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।” इसी भावना के साथ अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़कर राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।


ये रहे प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित

👉बैठक में भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी जी, BJYM भिलाई जिला उपाध्यक्ष श्री शुभम, श्री तेजस पाल, श्री कंवरपाल, श्री सनी यादव, महामंत्री श्री विनय सेन, BJYM पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री करन सिंह, महामंत्री श्री प्रथम प्रताप सिंह एवं पश्चिम मंडल युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

संगठन को मजबूत बनाने पर रहा विशेष फोकस

👉बैठक के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने युवाओं से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने और सामाजिक व राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


अगली खबर पढ़े 👉 सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश: किसी भी लाइसेंसधारी का मकान खाली नहीं होगा, AWA बंद नहीं होगा—अफवाहों पर न दें ध्यान


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *