डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : भिलाई में भाजपा पश्चिम मंडल ने मनाई 125वीं जयंती
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई।
- सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
- इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से
👉भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, जिला भिलाई (छत्तीसगढ़) द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप भवन, सेक्टर-7, भिलाई नगर में श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने किया स्वागत उद्बोधन
👉कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी ने की। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
संजय दानी ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर डाला प्रकाश
👉मुख्य वक्ता श्री संजय दानी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, किसान मोर्चा ने अपने उद्बोधन में डॉ. मुखर्जी जी के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जम्मू-कश्मीर में लागू अलग व्यवस्था का उन्होंने दृढ़ता से विरोध किया और “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष करते हुए राष्ट्रीय एकात्मता के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत है।
संचालन और आभार प्रदर्शन
👉कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन पश्चिम मंडल महामंत्री श्री बी. पद्मनाभन ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए डॉ. मुखर्जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया। अंत में मंडल मीडिया प्रभारी श्री रेहान अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
👉कार्यक्रम में श्रीमती सोनाली जी, श्रीमती सरोज जी, श्रीमती ज्योति जी, श्री नितेश जी, श्री राज संधू, श्री सोनू पंडित, श्री महेंद्र प्रताप जी, श्री रामू जी, श्री प्रीतम जी, श्री सुजीत सोनवानी जी, श्री करण जी सहित पश्चिम मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
अगली खबर पढ़े 👉 रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह समीप जलभराव से यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग


K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Thank you a bunch for sharing this with all folks you really understand what you’re talking approximately! Bookmarked. Please also consult with my website =). We can have a hyperlink trade agreement among us!