खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग: भिलाई में नारी शक्ति का दम, 328 महिला प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग ने महिला खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया।
- भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सैकड़ों महिला एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
- आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देते हुए नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देना रहा।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशन में हुआ आयोजन
👉भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट एवं बीएसपी साइक्लिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भिलाई में अस्मिता साइक्लिंग लीग जिला स्तर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र एवं मुख्य संरक्षक साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज पाल महापौर भिलाई नगर निगम, विनोद खांडेकर पूर्व विधायक एवं संरक्षक साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, नरेंद्र कुमार बंछोर अध्यक्ष बीएसपी साइक्लिंग क्लब एवं सेफी चेयरमेन, परविंदर सिंह अध्यक्ष बीएसपी साइकिल पोलो क्लब एवं पूर्व ओए-बीएसपी महासचिव तथा डॉ. रमेश श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़ें 👉 NEET परीक्षा से पहले दुर्ग प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-SSP ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण
महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की पहल
👉साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अस्मिता साइक्लिंग लीग महिला वर्ग के लिए समस्त खेलों में भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं खेल के क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में कुल 328 महिला एवं बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता
👉सब जूनियर बालिका वर्ग (16 वर्ष से कम)
- प्रथम – शीतल
- द्वितीय – वंदना
- तृतीय – साक्षी सलामे
👉जूनियर बालिका वर्ग (17 एवं 18 वर्ष आयु वर्ग)
- प्रथम – इशिता सिन्हा
- द्वितीय – मेघा साहू
- तृतीय – पुष्पांजलि
👉सीनियर महिला वर्ग (18 वर्ष से ऊपर)
- प्रथम – हीना
- द्वितीय – प्रभा
- तृतीय – बबीता मलिक
विजेताओं को मेडल और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र
👉प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में खिलाड़ियों के उत्साह और बड़ी संख्या में सहभागिता ने महिला साइक्लिंग के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाया।
कई संस्थाओं और अधिकारियों का मिला सहयोग
👉इस अवसर पर तोषेंद्र वर्मा (कोषाध्यक्ष, भारतीय साइकिल पोलो महासंघ), ई. वी. सुनील उपाध्यक्ष साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग, देवप्रकाश वर्मा (सचिव, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट), शशांक देशमुख सचिव साइकिल पोलो एसोसिएशन ऑफ दुर्ग, श्रीमती बीना मिश्रा कोषाध्यक्ष साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ सहित साइक्लिंग एसोसिएशन से अभिषेक मिश्रा, शशिकांत पांडे, मोहित कुमार, जावेद कुरैशी, नीरज मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, पीटीआई श्रीमती भेषिका वर्मा, सुश्री विद्या नायर, डॉ. मेजर सिंह (विभागाध्यक्ष, मनसा कॉलेज), हरभजन सिंह, रोहित पटेल, स्वास्थ्य विभाग दल, पुलिस यातायात विभाग एवं नगर निगम भिलाई का विशेष योगदान रहा।
महिला खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच
👉खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग का यह आयोजन न केवल खेल प्रतिस्पर्धा तक सीमित रहा, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को खेलों से जोड़ने तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बना। बड़ी संख्या में हुई भागीदारी यह संकेत देती है कि भिलाई और दुर्ग क्षेत्र में महिला साइक्लिंग को लेकर सकारात्मक माहौल विकसित हो रहा है।
अगली खबर पढ़े 👉 DIG विजय अग्रवाल की सख्ती से हिला BSP स्क्रैप चोरी नेटवर्क, ईमानदारी की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा; अब तक 12 गिरफ्तार
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

