BSP स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी: 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्तारी; 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी कर अवैध कारोबार संचालित करने वाले गिरोह के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
  • इसी मामले में 16 जून को पुलिस ने मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह को उत्तरप्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया था, जबकि एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा को भी हिरासत में लिया गया था।
  • अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • इसके साथ ही इस बहुचर्चित स्क्रैप चोरी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
  • मामले में अब तक लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप तथा वाहनों और मशीनरी सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

मुखबिर की सूचना पर सामने आया बड़ा स्क्रैप चोरी नेटवर्क

👉पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक 18, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। इसके अलावा बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग स्थानों पर संग्रहित मिला। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को संगठित स्तर पर स्क्रैप चोरी किए जाने के संकेत मिले, जिसके बाद मामले की विस्तृत विवेचना शुरू की गई।


फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में हो रही थी स्क्रैप चोरी

👉विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट से निकलने वाले फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे ए.के. ट्रेडर्स परिसर में एकत्रित किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन वजनी लौह प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य लौह सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों और मशीनरी को भी कब्जे में लिया।


दो और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या पहुंची 12

👉विवेचना के दौरान आरोपी आकाश कुमार सिंह एवं अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूर्व में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। दो नई गिरफ्तारियों के बाद अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा चुकी है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

Join WhatsApp

अवैध आर्थिक लाभ के लिए की जा रही थी स्क्रैप चोरी

👉पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का मुख्य उद्देश्य भिलाई स्टील प्लांट से लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करना था। पिछले कई महीनों से यह गतिविधि सुनियोजित तरीके से संचालित की जा रही थी।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं—

  1. आकाश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड एमआईजी-2/1453, जामुल।
  2. अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सड़क 15/बी, सेक्टर-02, भिलाई।

3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस कार्रवाई के दौरान निम्न सामग्री जब्त की गई—

  • लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम एवं लौह कटिंग सामग्री।
  • हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 QT 8797।
  • ट्रक क्रमांक CG 10 R 2004।
  • हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AW 1475।
  • ट्रक क्रमांक CG 07 MB 2455।
  • टाटा 1109 वाहन क्रमांक CG 07 CA 6977।
  • टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JB 9616।
  • जेसीबी वाहन क्रमांक CG 08 AY 8496।
  • हाईड्रा वाहन क्रमांक CG 07 CW 8063।
  • चेन माउंटिंग मशीन एवं डस्ट छानने हेतु प्रयुक्त 05 लोहे की मशीनें।

पुलिस के अनुसार जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये है।


पुलिस टीम की भूमिका रही महत्वपूर्ण

👉मामले के सफल खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना पुरानी भिलाई की पुलिस टीम, विवेचना अधिकारियों एवं तकनीकी सहायता प्रदान करने वाले पुलिस कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और प्रभावी जांच के माध्यम से मामले में शामिल आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।


दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध कारोबार अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अगली खबर पढ़े 👉 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम, निगम ने पूरी की तैयारियां

ये खबर भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कथित वायरल चैट पर सियासत तेज: भिलाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, FIR की मांग


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *