अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम, निगम ने पूरी की तैयारियां

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भिलाई में इस वर्ष भी बड़े स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
  • 21 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निगम प्रशासन ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंप दी है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

इंडोर स्टेडियम खुर्सीपार में आयोजित होगा कार्यक्रम

👉12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार 21 जून 2026 रविवार को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर खुर्सीपार स्थित इंडोर स्टेडियम खुर्सीपार में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


आयुक्त ने जारी किए जिम्मेदारी निर्धारण के आदेश

👉नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए आदेश जारी किए हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित और सफलतापूर्वक हो सके।


विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

👉आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिथियों को आमंत्रित करने, माइक एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों के स्वागत-सम्मान, टेंट एवं गद्दों की व्यवस्था, पेयजल और स्वल्पाहार उपलब्ध कराने, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं स्वच्छता दीदियों के सम्मान, चलित शौचालय की व्यवस्था, स्थल की साफ-सफाई, प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण, आमंत्रण पत्र एवं मोमेंटो तैयार कराने, कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, योग प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

Join WhatsApp

नोडल अधिकारी करेंगे सतत निगरानी

👉निगम प्रशासन ने कार्यक्रम की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं, जो सभी व्यवस्थाओं पर सतत नजर रखेंगे। निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने की अपील की है।


भव्य आयोजन की उम्मीद

👉योग दिवस को लेकर निगम प्रशासन की व्यापक तैयारियों से यह आयोजन भव्य एवं सफल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।


अगली खबर पढ़े 👉 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कथित वायरल चैट पर सियासत तेज: भिलाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, FIR की मांग


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *