BSP अधिकारियों के सम्मान में सजेगा प्रगति भवन, मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 17 अधिकारियों का होगा सम्मान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

“ओए-बीएसपी की पहल, लंबे कार्यकाल और योगदान को दिया जाएगा सम्मान..”

  • भिलाई स्टील प्लांट में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा मई 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन 29 मई 2026 को सायं 6:45 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया जाएगा।
  • यह आयोजन बीएसपी में सेवा देने वाले अधिकारियों के योगदान और उनकी कार्यशैली को सम्मानित करने की परंपरा का हिस्सा माना जा रहा है।

सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ा रहा ओए-बीएसपी

👉इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए दिनांक 29.05.2026 को मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में कुल 150 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसमें से अप्रैल 2026 तक 35 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है एवं मई 2026 माह में कुल 17 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है


मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी

👉मई 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-

श्री पी सुब्बा राव -सीजीएम (मार्केटिंग), श्री प्रसादी भोई-जीएम (ब्लास्ट फर्नेस), श्री मुजीब हुसैन-जीएम इंचार्ज (ईडीडी), श्री गुरमीत सिंह-जीएम (पी मिल), श्री आर आर ठाकुर-जीएम (पावर सिस्टम), श्री बिपीन कुमार-जीएम (आरसीएल), श्री प्रमोद कुशालचंद मेश्राम-जीएम (एसएमएस-2), श्री वी एस विनय कुमार-जीएम (आरएसएम), श्री जयदेव दास-जीएम (एसपी-2), श्री अनिंध्या दास-जीएम (ब्लास्ट फर्नेस – 8), श्री रितुराज बारले- डीजीएम (ओएचपी), श्री रेजी ओनोन्नी-डीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), श्री रणबीर पुन्न-एजीएम (टीएसडी), श्री आशीष कुमार दास-एजीएम (एसएमएस-2), श्री एजेकुमार लाहिरी- सीनियर मैनेजर (टीएसडी), श्रीमती अनिता श्रीकुमार-मैनेजर (एचआर-एलएंडडी), श्री दिलीप कुमार तिवारी-मैनेजर (सीएंडआईटी) शामिल हैं।

Join WhatsApp

वरिष्ठ अधिकारियों के योगदान को मिलेगा सम्मान

👉ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल अधिकारियों के लंबे सेवाकाल और योगदान को सम्मानित करने का अवसर होगा, बल्कि बीएसपी की कार्य संस्कृति और संगठनात्मक परंपराओं को भी मजबूती देने का काम करेगा।


अगली खबर पढ़े 👉 मैत्री बाग जू को आउटसोर्स पर देने की फाइल हुई बंद, बीएसपी प्रबंधन ही खुद करेगा भिलाई के इस ऐतिहासिक जू का संचालन!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *