उत्कृष्ट योगदान को सलाम: बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का OA ने किया सम्मान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अप्रैल 2026 माह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।
  • इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, रेमी थॉमस, सचिव अनु पी उपस्थित उपस्थित थे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

👉इस सम्मान समारोह में अप्रैल 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए श्री उमेश रामचंद्र कांगो, जीएम (पर्चेस), श्री एम वी के रामप्रसाद, जीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री संदीप गुप्ता, एजीएम (सीएमएम), श्री पिजूष शुभ्र सेन एजीएम (पीएनबीएस), श्री राकेश कुमार शर्मा, एजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), श्री राजेन्द्र लवांग, सीनियर मैनेजर (प्रोजेक्ट्स), श्री सुकुमार चक्रवर्ती, सीनियर मैनेजर (आरएसएम), श्री उमेश प्रसाद त्रिपाठी, डिप्टी मैनेजर (आरएसएम), श्री ओमप्रकाश मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर, (टीएनडी), श्री जोगेन्द्र कुमार, असिस्टेंट मैनेजर, (एमडब्ल्यूआरएम), श्री राजेश सिंह ठाकुर, असिस्टेंट मैनेजर, (एसएस शॉप) का सम्मान किया गया।


अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

👉सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।


यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान- नरेंद्र कुमार बंछोर

👉समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

Join WhatsApp

👉उन्होने बताया कि डीपीई के तीसरे पे-रिविजन की दिशानिर्देश के अनुरूप डीए 50 प्रतिशत से अधिक होने के कारण ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गयी है।

👉सेल मेडिक्लेम की सुविधाओं में विस्तार हेतु सेफी द्वारा सेल प्रबंधन से मिलकर अनुरोध किया गया है कि सेवानिवृत्त कार्मिकों को अन्य महारत्नों द्वारा सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली मेडिकल सुविधाओं के समकक्ष सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।


बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया केस

👉श्री बंछोर ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।

👉सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। श्री बंछोर ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है। अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है वो सभी पीएफ ट्रस्टों ने न्यायालय में केस दायर किया है। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस बिलासपुर उच्च न्यायालय में दायर किया। सुनवाई अभी पेंडिंग है। सेल पीएफ ट्रस्ट सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता में दिनांक 22 जनवरी 2026 को हुआ है। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता द्वारा 29 जनवरी 2026 को सेल पीएफ ट्रस्टों (सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी) के पक्ष में निर्णय दिया गया है जिससे सेल इन पीएफ ट्रस्टों के सदस्यों को ईपीएस-.95 हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है। भिलाई पीएफ ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है। सेफी टीम ने हायर पेंशन हेतु सभी केन्द्रीय मंत्रियों से मिलकर व पत्र के माध्यम से इस मुद्दे को अवगत कराया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हायर पेंशन हेतु दिए गए दिशानिर्देशों को ईपीएफओ द्वारा मनमाने ढंग से पेंशन हितग्राहियों को हायर पेंशन से वंचित करने की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया।


महासचिव अंकुर मिश्रा का उद्बोधन

👉ओ.ए. महासचिव अंकुर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत गर्व और भावनात्मक महत्व का क्षण है। हम यहाँ उन महान व्यक्तित्वों का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपने परिश्रम, समर्पण और अनुशासन से बीएसपी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। आप सभी सेवानिवृत्त अधिकारी हमारे संस्थान की वह मजबूत नींव हैं, जिन पर आज की उपलब्धियाँ खड़ी हैं। आपका कार्यकाल केवल एक नौकरी नहीं था, बल्कि यह एक मिशन था – देश के औद्योगिक विकास में योगदान देने का, नई पीढ़ियों को दिशा देने का और उत्कृष्टता की परंपरा को बनाए रखने का। आपने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, नई तकनीकों को अपनाया और संगठन को निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया। सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है – यह अंत नहीं, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत है। अब आपके पास अपने अनुभवों को समाज के साथ साझा करने, परिवार के साथ अधिक समय बिताने और अपने अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे।

👉आज हम आपके योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। यह सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे हृदय की सच्ची भावना का प्रतीक है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर खुशियों की कामना करते हैं।


कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थिति

👉कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि दिनेश मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में परविन्दर सिंह, जे पी शर्मा एवं ओए जोनल प्रतिनिधि संजय तिवारी, जी पी सोनी, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, विवेक सिंह चौहान, शरद कुमार अग्रवाल, संदीप बोरकर, संजीव कुमार सोनी, अखिल मिश्रा, सरोजन प्रसाद, विकास सिन्हा, रोहित हरित, एच एल सोनवानी एवं एक्स ओए महासचिव जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।


अगली खबर पढ़े 👉 अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर BSP Workers’ Union का भव्य सम्मान समारोह, सैकड़ों श्रमिक हुए सम्मानित


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *