BSP हादसे के बाद संवेदनशील पहल: यूनियन के प्रयासों से परिवार को मिली ₹2 लाख की तात्कालिक सहायता और स्थाई नौकरी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए दुखद हादसे के बाद प्रबंधन द्वारा घोषित सहायता प्रक्रियात्मक होने के कारण स्वाभाविक रूप से कुछ समय लेती है, लेकिन ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के लिए तत्काल आर्थिक सहयोग सबसे बड़ा सहारा साबित होता है।
- इसी संवेदनशील पहल के तहत बी एस पी वर्कर्स यूनियन के प्रयासों से परिवार को ₹2 लाख की सम्मानजनक तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें इस मुश्किल घड़ी में तुरंत राहत मिल सकी। साथ ही स्थाई नौकरी का लेटर भी दिलवाया।
- आइए जानते है विस्तार से👇
यूनियन के प्रयासों से सुनिश्चित हुई सहायता
घटना के बाद बी एस पी वर्कर्स यूनियन लगातार प्रबंधन के संपर्क में रही और मामले को गंभीरता से उठाया। यूनियन के हस्तक्षेप और दबाव के चलते प्रबंधन ने जो सहायता पैकेज घोषित किया था, उसे अब धरातल पर लागू करने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में यूनियन के प्रयासों से ठेकेदार की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान की गई है। परिवार को तुरंत राहत देने के उद्देश्य से ₹50,000 नगद राशि तथा ₹1.5 लाख का चेक उपलब्ध कराया गया, जिससे इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके। इसके साथ ही बी एस पी वर्कर्स यूनियन द्वारा अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहयोग दिया गया। एम्बुलेंस/वाहन की व्यवस्था से लेकर अन्य जरूरी सहायता तक, यूनियन ने हर स्तर पर परिवार के साथ खड़े रहकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।यूनियन के ठेका प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों अमित बर्मन और धनंजय गिरी की सक्रियता के कारण यह सुनिश्चित किया गया कि सहायता केवल घोषणा तक सीमित न रहे, बल्कि पीड़ित परिवार तक समय पर पहुंचे। सबसे खास बात की यूनियन द्वारा परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी का लेटर भी दिलवाया गया।
परिवार को मिली ये प्रमुख सहायता
👉प्रबंधन द्वारा मृतक के परिवार को एक पात्र आश्रित सदस्य के लिए स्थायी रोजगार प्रदान की गई जिससे परिवार की आजीविका को स्थायित्व मिल सके। इसके साथ ही बीमा (GPAIS) योजना के अंतर्गत ₹10 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सहायता और वाहन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। ESIC के तहत परिवार को वेतन का लगभग 90 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है, जिससे उन्हें नियमित आर्थिक सहयोग मिलता रहेगा। इसके अतिरिक्त EDLI योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹7 लाख तक की राशि और मृतक की PF की संपूर्ण राशि भी परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी। EPS’95 योजना के तहत पेंशन का लाभ भी सुनिश्चित किया जाएगा।
संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उदाहरण
बी एस पी वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा के साथ-साथ उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह पहल न केवल एक परिवार के लिए सहारा बनी, बल्कि भविष्य के लिए भी एक सकारात्मक संदेश देती है कि संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने से हालात बेहतर किए जा सकते हैं।
इस खबर का बैकग्राउंड पढ़े 👉 भिलाई इस्पात संयंत्र हादसा: ठेका श्रमिक खोमलाल वर्मा की मृत्यु पर यूनियन सक्रिय,प्रबंधन ने मृत श्रमिक के परिवार को दिया सहारा.. नौकरी और व्यापक आर्थिक मदद!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

