यादगार बना सम्मान समारोह: OA ने किया सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान समारोह…

– DIGITAL BHILAI NEWS –

“बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने उत्कृष्ट योगदान हेतु सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित..”

  • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अंतर्गत ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा फरवरी 2026 एवं मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा और उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
  • यह कार्यक्रम प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं इस सम्मान समारोह के बारे में… और जानते है सेफी चेयरमैन नरेंद्र ने ग्रेच्युटी और डीए को लेकर क्या दिए महत्वपूर्ण अपडेट!👇

आयोजन में प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित..

👉इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्य और अनु पी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इन सेवानिवृत्त अधिकारियों का हुआ सम्मान🙏

👉सम्मान समारोह में फरवरी 2025 माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में

  • श्री विद्या सागर देवांगन (जीएम – पीएनबीएस),
  • श्री विकास कुलकर्णी (जीएम – पर्चेस),
  • श्री रूपनारायण शर्मा (डिप्टी मैनेजर – एसएमएस-3) शामिल रहे

वहीं मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में

Join WhatsApp
  • श्री मुनीश कुमार गोयल (सीजीएम – एमडब्ल्यूआरएम),
  • श्री समीर गुप्ता (सीजीएम – सीएंडआईटी),
  • डॉ. रूचिर भटनागर (एडिशनल सीएमओ – मेडिकल),
  • श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव (जीएम – प्रोजेक्ट्स),
  • श्रीमती एन आशा (डीजीएम – एफएंडए),
  • श्री अभिमन्यु महाराना (एजीएम – यूआरएम),
  • श्री टी एस ब्लेशन (एजीएम – सीओसीसीडी),
  • श्री जीवन लाल ध्रुव (सीनियर मैनेजर – एसईडी), मालाकोन्डेश्वर राव वेमुला (सीनियर मैनेजर – सीओसीसीडी),
  • श्री डेनिस क्रिस्टी (डिप्टी मैनेजर – ईडी-एचआर) तथा
  • श्री एन अनंतरामा रमेश (असिस्टेंट मैनेजर – स्टोर) का सम्मान किया गया।

अभिनंदन पत्र और सम्मान राशि से किया गया सम्मान

👉कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं उनके जीवनसाथियों को ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग बनाए रखने की बात कही।


“यह समारोह आपके दीर्घ सेवा का सम्मान है” – नरेंद्र कुमार बंछोर

👉समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि –  भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। 

👉बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।


ग्रेच्युटी और डीए को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट

👉उन्होने बताया कि डीपीई के तीसरे पे-रिविजन की दिशानिर्देश के अनुरूप डीए 50 प्रतिशत से अधिक होने के कारण ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गयी है। सेल प्रबंधन द्वारा इस हेतु आदेश सभी इकाईयों में भेज दिया गया है। यह बढ़ोतरी कार्मिकों की निष्ठा और लंबे कार्यकाल के प्रति सम्मान का प्रतीक है। डीपीई द्वारा 29 अक्टूबर को डीए बढ़ने का आदेश सभी पीएसयू के लिए लागू हुआ जिसमें 51.8 प्रतिशत डीए 2017 पे-स्केल के लिए प्रभावी हुआ है। सेल बोर्ड द्वारा 29 अक्टूबर को ही 338.44 करोड़ रूपये का प्रावधान ग्रेच्युटी की सीमा में बढ़ोत्तरी हेतु रखा गया।


EPS-95 हायर पेंशन पर कोर्ट में मामला

👉श्री बंछोर ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।

सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। श्री बंछोर ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है। अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है वो सभी पीएफ ट्रस्टों ने न्यायालय में केस दायर किया है।

👉बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस बिलासपुर उच्च न्यायालय में दायर किया। सुनवाई अभी पेंडिंग है। सेल पीएफ ट्रस्ट सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता में दिनांक 22 जनवरी 2026 को हुआ है। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता द्वारा 29 जनवरी 2026 को सेल पीएफ ट्रस्टों (सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी) के पक्ष में निर्णय दिया गया है जिससे सेल इन पीएफ ट्रस्टों के सदस्यों को ईपीएस-.95 हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है। भिलाई पीएफ ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है।


महासचिव अंकुर मिश्रा का संबोधन

👉समारोह के अंत में ओ.ए. महासचिव अंकुर मिश्रा सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की, उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर भावनाओं से परिपूर्ण है, एक ओर हम अपने अनुभवी और समर्पित अधिकारियों को विदाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का गौरव भी प्राप्त कर रहे हैं।

👉भिलाई इस्पात संयंत्र केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के औद्योगिक विकास का एक सशक्त प्रतीक है। इस महान संस्थान को ऊँचाइयों तक पहुँचाने में हमारे सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने अपने परिश्रम, अनुशासन, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता से न केवल उत्पादन के लक्ष्य प्राप्त किए, बल्कि कार्यसंस्कृति और मानवीय मूल्यों की भी उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की।

👉महासचिव के रूप में मैं यह कहना चाहूँगा कि आप सभी ने अपने कार्यकाल में जो अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। आपकी प्रतिबद्धता ने इस संयंत्र को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। इन्ही अधिकारियों के मेहनत और कर्मठता के कारण ही भिलाई इस्पात संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों से प्रार्थना किया कि कभी भविष्य में उन्हें ओए की आवश्यकता हुई वे जरूर हमें सेवा का मौका दें और निवेदन किया कि कभी हमें आपके अनुभव की आवश्यकता होगी तो कृपया हमें अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।


बड़ी संख्या में अधिकारी रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने किया। इस अवसर पर परविंदर सिंह, वेणु गोपाल देवांगन, आर के महाराना, संजय तिवारी, एस सी साहू, मिलिंद बंसोड़, वीरेंद्र सिंह, संदीप बोरकर, संजीव कुमार सोनी, एम के गुलाटी, अखिल मिश्रा, रोहित हरित, अंकुर राठौर, आदित्य दुबे, थालेश सिन्हा, सोमेश द्विवेदी, श्रवण कुमार शुक्ला, सरोजन प्रसाद, राजुल कुमार पाण्डेय, विनीत वर्मा, अभिषेक राठौर, विकास सिन्हा, श्वेत मिश्रा, राजूल पाण्डेय, एक्स-ओए अध्यक्ष एस आर दास, एक्स ओए महासचिव जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे। 


👉यह सम्मान समारोह न केवल सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को सम्मान देने का माध्यम बना, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हर अधिकारी का योगदान संगठन की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन संस्थान की कार्यसंस्कृति और आपसी जुड़ाव को और अधिक सशक्त बनाते हैं।


अगली खबर पढ़े 👉 SAIL में नया नेतृत्व: BSP से जुड़े अनुभव के साथ डॉ. अशोक कुमार पंडा होंगे अगले CMD, BSP Worker’s Union ने दी बधाई, कर्मियों को मांगें पूरी होने की बड़ी उम्मीद…


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *