BSP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन-कौन शामिल

-DIGITAL BHILAI NEWS –

 “भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रशासनिक फेरबदल पर लगी मुहर..”

  • भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में पिछले कुछ दिनों से प्रबंधन स्तर पर बड़े फेरबदल की चर्चा तेज थी, जिस पर आज औपचारिक मुहर लग गई।
  • संयंत्र में प्रशासनिक ढांचे को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
  • आइए विस्तार से जानते है इन महत्वपूर्ण बदलावों को👇

जे.एन. ठाकुर को मिली पदोन्नति, बढ़ी जिम्मेदारी

👉इस फेरबदल के तहत कार्मिक विभाग में “जनरल मैनेजर (एचआर) इंचार्ज” का दायित्व संभाल रहे जे.एन. ठाकुर की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें चीफ जनरल मैनेजर (कार्मिक/एचआर) के पद पर पदोन्नत किया गया है। HR CGM का पद संदीप माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त था। इस दौरान जे.एन. ठाकुर ने GM I/C के रूप में HR विभाग की कमान संभालते हुए अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और संतुलित कार्यशैली से विभाग को प्रभावी ढंग से संचालित किया। उनके मार्गदर्शन में न केवल विभागीय कार्य निरंतरता के साथ चलते रहे, बल्कि कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय भी बना रहा, जो उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। प्रबंधन द्वारा लिया गया यह निर्णय उनके कार्य अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे संयंत्र के मानव संसाधन प्रबंधन में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद है।


उत्पल दत्ता को सौंपी गई नई भूमिका

👉वहीं, टाउनशिप की जिम्मेदारी संभाल रहे उत्पल दत्ता को नई भूमिका में चीफ जनरल मैनेजर (शॉप) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एवं उनकी जगह अब जीएम इंचार्ज ए.बी. श्रीनिवास को टाउनशिप की कमान सौंपी गई है। उत्पल दत्ता की नियुक्ति को उत्पादन एवं संचालन से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


MRD विभाग की जिम्मेदारी में भी बदलाव

👉इसके अलावा, सीजीएम (शॉप) के पद पर कार्यरत अधिकारी हरीश कुमार सचदेव को अब सीजीएम एमआरडी (मटेरियल रिसोर्स डिपार्टमेंट) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह विभाग संयंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से उत्पादन से जुड़े संसाधनों का प्रबंधन एवं आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।

Join WhatsApp

अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव-

👉इसी क्रम में अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। योगेश शास्त्री, मुख्य महाप्रबंधक (BRM) के पद पर बनाए रखते हुए उन्हें मुख्य महाप्रबंधक (यूनिवर्सल रेल मिल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, रेल उत्पादन भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रमुख उत्पादन प्रक्रिया है, ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। योगेश शास्त्री को यह दायित्व सौंपा जाना उनके अनुभव, तकनीकी समझ और संचालन क्षमता पर प्रबंधन के भरोसे को दर्शाता है। BRM में CGM का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया और इसे कार्यसंस्कृति का अहम हिस्सा बनाया। उनके नेतृत्व में BRM ने न केवल सुरक्षित संचालन के मानकों को मजबूत किया, बल्कि उत्पादन और प्रदर्शन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यही कारण है कि प्रबंधन ने उनके अनुभव और प्रभावी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अब URM की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी है।

इसी के साथ विशाल गुप्ता को GM I/C (URM) से GM (Projects) के पद पर पदस्थ किया गया है, जहां वे Executive Director (Projects) को रिपोर्ट करेंगे।


प्रबंधन का उद्देश्य: पारदर्शिता और बेहतर कार्यप्रणाली

👉प्रबंधन द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना, निर्णय प्रक्रिया को तेज करना तथा संयंत्र के समग्र प्रदर्शन को और अधिक सशक्त बनाना है। जानकारों का मानना है कि इन बदलावों से न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा, बल्कि उत्पादन क्षमता एवं श्रमिक-प्रबंधन समन्वय भी बेहतर होगा।


अगली खबर पढ़े 👉BSP में Safety Culture को नई दिशा: टॉप सेफ्टी सर्किल टीमों ने ED (Works) को कहा ‘धन्यवाद’, बढ़ रही जागरूकता और जिम्मेदारी


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *