दुर्ग में सनसनी: बोरी में बंद मिला गौवंश का खून से लथपथ शव, इलाके में भारी आक्रोश

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दुर्ग शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बोरी के अंदर खून से लथपथ गौवंश का शव मिलने की सूचना सामने आई।
  • देर रात सामने आई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

बजरंग दल


क्या है मामला?

👉प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में एक बोरी पड़ी हुई मिली। जब स्थानीय लोगों को शक हुआ और बोरी खोली गई, तो अंदर गौवंश का खून से सना शव देखकर सभी दंग रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


पुलिस की कार्रवाई: CCTV खंगाले जा रहे

👉घटना के बाद दुर्ग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

बजरंग दल का विरोध और ज्ञापन;

👉घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया। संगठन के सदस्यों ने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस बाबत बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।


स्थानीय लोगों में आक्रोश!

👉इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।


अगली खबर पढ़े 👉 कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत: 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक डायवर्सन व्यवस्था लागू


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *