भिलाई स्टील प्लांट का आधिकारिक प्रेस स्पष्टीकरण: 2023 की औद्योगिक दुर्घटना पर महत्वपूर्ण स्पष्टता जारी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई स्टील प्लांट की ओर से वर्ष 2023 में हुई औद्योगिक दुर्घटना को लेकर हाल में प्रसारित कुछ समाचारों पर आधिकारिक स्पष्टिकरण जारी किया गया है।
- संयंत्र प्रबंधन ने तथ्यों को विस्तार से सामने रखते हुए बताया है कि घटना पूरी तरह आधिकारिक कार्य निष्पादन से जुड़ी थी तथा इसका किसी भी निजी आचरण से कोई संबंध नहीं है।
- आइये विस्तार से जानते है इस स्पष्टीकरण को👇
घटना पूरी तरह आधिकारिक कार्य से जुड़ी, निजी आचरण से कोई संबंध नहीं
👉प्रबंधन ने स्पष्ट बताया कि वर्ष 2023 की यह घटना संयंत्र क्षेत्र में ठेका कार्य के दौरान हुई थी।
👉कुछ मीडिया रिपोर्टों में आए आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया गया कि यह मामला किसी भी प्रकार के निजी कृत्य या व्यक्तिगत आचरण से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि यह संयंत्र संचालन से संबंधित एक औद्योगिक हादसा था।
घटना की तुरंत सूचना प्रशासनिक और वैधानिक विभागों को दी गई
👉घटना घटित होते ही भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संबंधित प्रशासनिक एवं वैधानिक प्राधिकरणों को सूचना दे दी गई थी।
प्रभावित कर्मियों को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई और उसके बाद निर्धारित मानकों के अनुसार जांच प्रक्रिया शुरू की गई। प्रबंधन ने यह भी बताया कि सभी आवश्यक कदम नियमानुसार उठाए गए।
पुलिस प्रकरण जमानतीय (Bailable), अधिकारी विधिसम्मत रूप से उपस्थित हुए
👉प्रेस नोट में यह बात तथ्यात्मक रूप से स्पष्ट की गई है कि पुलिस द्वारा दर्ज किया गया प्रकरण जमानतीय (bailable) है।
संबंधित अधिकारी—
-
श्री सुशांत कुमार घोषाल (मुख्य महाप्रबंधक),
-
श्री धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा (शिफ्ट इंचार्ज – यांत्रिकी), ने भिलाई भट्टी थाना में विधिसम्मत उपस्थिति दर्ज कराई। सभी औपचारिकताएँ पूरी कर दिए जाने के बाद उन्हें उसी दिन निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
भिलाई स्टील प्लांट जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है
👉प्रबंधन ने कहा कि वह पुलिस एवं सभी संबंधित एजेंसियों के साथ जांच प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता से सहयोग कर रहा है। संयंत्र प्रबंधन ने यह भी दोहराया कि उनका कानून के शासन में पूर्ण विश्वास है और मामले की जांच को आवश्यक सम्मान दिया जा रहा है।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने सुधारात्मक कदम जारी
👉यह भी बताया गया कि औद्योगिक सुरक्षा भिलाई स्टील प्लांट की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा प्रणालियों, SOPs, कार्य-प्रक्रियाओं और ठेका कार्यों की समीक्षा लगातार की जा रही है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुधारात्मक कदम पहले ही लागू किए जा चुके हैं और आगे भी जारी रहेंगे।
दिवंगत कर्मी के परिजनों के प्रति संवेदना और सहयोग
👉प्रबंधन ने दिवंगत कर्मी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रेस नोट में बताया गया कि निर्धारित नियमों के अनुसार परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
मीडिया से संतुलित और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग की अपील
👉जनसंपर्क विभाग ने मीडिया से अपील की है कि इस मामले में रिपोर्टिंग करते समय तथ्यों का सम्मान किया जाए और जांच प्रक्रिया की संवेदनशीलता को ध्यान में रखा जाए।
— आधिकारिक प्रेस नोट – जनसंपर्क विभाग (भिलाई इस्पात संयंत्र) – दिनांक 14/12/2025
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Win78vn8 has a pretty clean interface. Easy to navigate which is a big plus for me. Their customer service seems responsive too. win78vn8
Hey, been using afuncodigopromocional lately and found some sweet deals! Really helps save some bucks. Check it out yourself afuncodigopromocional
Been playing Crasher Casino on my phone lately, pretty fun way to kill time. Anyone else tried it? Grab it here crashercasinoapk
Heard some good things about mxganacasino. Might give it a shot this weekend. Anyone got any tips? More info at mxganacasino