धरतीआबा बिरसा मुंडा जयंती पर Blood Donation Camp की घोषणा — BSP-ST Employees Association द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर अनूठी पहल
– DIGITAL BHILAI NEWS – (BLOOD DONATION CAMP BY ST-EMPLOYEES ASSOCIATION)-
- भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (BSP-ST Employees Welfare Association) ने धरतीआबा बिरसा मुण्डा जयंती और भारत सरकार द्वारा घोषित जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day) के अवसर पर एक सामाजिक जिम्मेदारी के तहत रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) आयोजित करने की घोषणा की है।

- आइये जानते है उनकी इस अनूठी पहल के बारे में विस्तार से👇
सामाजिक दायित्व से जुड़ी प्रेरणादायी पहल🙏
- यह आयोजन न केवल एक रक्तदान कार्यक्रम है, बल्कि यह जनजातीय समुदाय के गौरव और मानवता की सेवा का संगम भी है।
- यह दिन इसलिये भी खास और महत्वपूर्ण है क्युकी 15 नवंबर को धरतीआबा बिरसा मुण्डा की जयंती के साथ-साथ, उक्त दिन को भारत सरकार के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस भी घोषित किया जा चुका है।
- BSP-ST Employees Welfare Association संगठन ने इस पहल को भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के सहयोग से संचालित करने के लिए श्री रोहित हरित (AGM HR – Iron), जो एससी/एसटी कर्मचारियों के संपर्क अधिकारी भी हैं, के माध्यम से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) और कार्यपालक निदेशक (M&HS) को आधिकारिक पत्र सौंपा है।
- संगठन ने उम्मीद जताई है कि संयंत्र प्रबंधन इस सामाजिक कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा ताकि इसे एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

महासचिव का वक्तव्य: “रक्तदान – जीवन बचाने का सशक्त माध्यम🙏”
👉एसोसिएशन के महासचिव श्री श्याम सुंदर मुर्मू ने बताया —
“रक्तदान न केवल जीवन बचाने का सशक्त माध्यम है, बल्कि संगठनों के सामाजिक उद्देश्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मानवता की सेवा का प्रतीक है। यह जरूरतमंदों को नया जीवन प्रदान करती है। हमारा लक्ष्य उन मरीजों की मदद करना है जो 20-30% तक रक्त की कमी से जूझ रहे हैं। एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियों को बचा सकता है।”
👉उन्होंने कर्मचारियों और नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
अध्यक्ष श्री प्रदीप टोप्पो: “🙏यह पहल समाज में एकता और जागरूकता लाएगी”
👉एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप टोप्पो ने कहा —
👉“यह शिविर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और जन-जागरूकता को भी बढ़ावा देगा। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के सहयोग से यह आयोजन CSR की दिशा में एक मिसाल बनेगा।”
👉उन्होंने सभी कर्मचारियों और नागरिकों से इस सामाजिक दायित्व में भाग लेने की अपील की।
रक्तदान के प्रमुख लाभ और कारण‼️
👉उपाध्यक्ष (प्रथम) श्री बी.बी. सिंह ने रक्तदान के महत्व को विस्तार से बताया:
-
जीवन रक्षा – रक्तदान दुर्घटनाओं, सर्जरी या प्रसव के दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की जान बचाता है।
-
रक्त की कमी की पूर्ति – अस्पतालों में रक्त की मांग हमेशा आपूर्ति से अधिक रहती है।
-
सुरक्षित और सरल प्रक्रिया – यह प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा की जाती है और दाता के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक असर नहीं होता।
-
सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक – यह समाज में सहयोग और मानवीय एकता को बढ़ावा देता है।
-
स्वास्थ्य लाभ – रक्तदान से रक्त संचार बेहतर होता है, आयरन लेवल संतुलित रहता है और स्वास्थ्य जांच का अवसर भी मिलता है।
भाग लेने की अपील🙏
👉भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कर्मचारीगण, ठेका कर्मी, और इच्छुक नागरिकों से अपील की जाती है कि वे 15 नवंबर 2025 को आयोजित इस रक्तदान शिविर (BLOOD DONATION CAMP) में भाग लेकर समाज की सेवा में अपना योगदान दें।
👉आपका एक छोटा-सा कदम किसी के जीवन का आधार बन सकता है।
👉अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 श्री श्याम सुंदर मुर्मू (महासचिव BSP-ST Employees Welfare Association) – 7991021960, 9406391631

आयोजन विवरण 📌
| कार्यक्रम | विवरण |
|---|---|
| अवसर | धरतीआबा बिरसा मुण्डा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस |
| तिथि | 15 नवंबर 2025 |
| आयोजक संस्था | BSP-ST Employees Welfare Association |
| सहयोग | भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन |
| कार्यक्रम उद्देश्य | रक्तदान के माध्यम से सामाजिक योगदान एवं जन-जागरूकता |
ये खबर भी पढ़े : – रावघाट माइंस में ST कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद: BSP शेड्यूल्ड ट्राइब एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन ने किया संगठन का विस्तार
ये खबर भी पढ़े : – SRU BHILAI ने दर्ज की शानदार सफलता – दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण पुरस्कार | 100% स्ट्राइक रेट से चमका नाम
जाने SAIL NPS के बारे में सब कुछ इस अगली खबर को पढ़ कर : – SAIL NPS में दोहरा खेल? क्यों नहीं मिल रहा कर्मचारियों को पूरा 9% पेंशन योगदान | जानिए SAIL की Profit-Linked Pension पॉलिसी का सच
साथ में ये खबर भी NPS से सम्बन्धित कुछ BASIC तथ्यों को कवर करती है – NPS अंशदान: इस साल भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा पूरा 9% – जानिए क्यों?
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Hey, just passing by to give dewabetvn8 a quick review. Dewabet is pretty reliable and dewabetvn8 is just another good option for getting some fun. Check em out dewabetvn8.