“Sail Refractory Unit” में आज़ादी का जश्न: 79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

SAIL REFRACTORY UNIT

– DIGITAL BHILAI NEWS – (SRU)


15 अगस्त 2025 – भिलाई

  • Sail Refractory Unit, भिलाई में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
  • समारोह का शुभारंभ इकाई प्रमुख एवं मुख्य अतिथि श्री विशाल शुक्ल ने ध्वजारोहण कर किया।
  • सबसे पहले महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा प्रभारी) श्री आर. सी. भोई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
  • राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली गई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें – Breaking News: Bhilai Steel Plant के BF-8 Dust Catcher में ब्लास्ट, रात करीब 11:40 बजे हादसा, पढ़े पूरी रिपोर्ट 👇🏻

Join WhatsApp

सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं

👉🏻इस अवसर पर कर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।

👉🏻साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


ये खबर भी पढ़ें  – आदरणीया रजनी बघेल ने दिया नारीशक्ति का संदेश, बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में “स्वतंत्रता दिवस” का भव्य आयोजन


मुख्य अतिथि का संबोधन: ऑपरेशन सिन्दूर से लेकर SAIL की उपलब्धियों तक💪🏻

👉🏻अपने ओजस्वी अभिभाषण में मुख्य अतिथि श्री विशाल शुक्ल ने कहा—

 “भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर यह सिद्ध किया है कि अपनी तीनों सेनाओं की छत्रछाया में हम सभी देशवासी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हमारे स्वाभिमान और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा का प्रतीक है।”

👉🏻उन्होंने बताया कि भूपेन हज़ारिका सेतु, अटल सेतु, चेनाब ब्रिज, जोजिला सुरंग, INS अजय और INS निस्तार जैसी भारत की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में SAIL इस्पात का उपयोग हुआ है।

👉🏻उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि SAIL हर चुनौती में भारत की सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


ये खबर भी पढ़ें – Bhilai Steel Plant “डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी” का दौरा, कर्मचारियों ने रखी कैंटीन व सेफ्टी संबंधी समस्याएं


सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट की उपलब्धियां और पहल…

👉🏻मुख्य अतिथि ने यूनिट की हालिया उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

  • BSP भिलाई में रिफ्रेक्ट्री यूनिट द्वारा आपूर्ति की गई ईंटों से बने लेडल लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
  • मानव संसाधन विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों की सराहना की गई।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कठपुतली नाटक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और लोककला को प्रोत्साहित करने की पहल की गई।
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए दो इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट वाहनों की खरीद की गई, जिससे संयंत्र का अधिकतर कार्य संचालित हो रहा है।
  • कर्मियों के स्वास्थ्य हेतु डस्ट एक्सट्रेक्टर मशीनें, उन्नत चिकित्सा सुविधाएं, शाबाश पुरस्कार योजना, बीमा योजनाएं और EAP जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें 👉🏻 SAIL में रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद अवैध बोनस फॉर्मूला बरकरार, BAKS ने किया कड़ा विरोध


पुरस्कार वितरण और समापन🙏🏻

👉🏻समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों, विजयी प्रतिभागियों और “सिक्युरिटी बेस्ट टर्न आउट” पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

👉🏻उन्होंने उपस्थित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों और परिवारजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि—

 “यह उत्सव केवल स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारियों और देश के प्रति समर्पण का संदेश भी देता है।”

👉🏻कार्यक्रम का सफल संचालन वरीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका दास ने किया।


अगली खबर पढ़े 👉🏻 SAIL के 4 बड़े अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधा नहीं? — Sector 9 Hospital सहित सभी में “सुविधाओं की कमी” और “मरीजों की बढ़ती परेशानियां”


ये खबर भी पढ़ें – BHILAI STEEL PLANT के MAIN MEDICAL इंचार्ज डॉ. ओ. पी. सिंह का आकस्मिक निधन


जाने कितना बोनस मिल सकता है BSP में इस बार  BONUS की नई परंपरा – “मीटिंग छोड़ो, चिल्लर लो!” जानिए, SAIL कर्मियों के खाते में कितना गिरेगा ‘बोनस रूपी चिल्लर’

 

✍🏻रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS 

आप हमे अपनी न्यूज या एडवरटाइजमेंट इस वॉट्सएप नंबर पर भेज सकते है 👉🏻 +91 7224028089


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *