SRU BHILAI ने दर्ज की शानदार सफलता – दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण पुरस्कार | 100% स्ट्राइक रेट से चमका नाम
– DIGITAL BHILAI NEWS – (QUALITY CIRCLE- BHILAI) –
- भिलाई, 13 अक्टूबर 2025 | Digital Bhilai News Desk – SAIL Refractory Unit (SRU), Bhilai ने अपनी उत्कृष्ट टीमवर्क और सुरक्षा नवाचारों के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की है।
- दिनांक 11 एवं 12 अक्टूबर 2025 को Quality Circle Forum of India (QCFI), Bhilai Chapter द्वारा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में आयोजित दो दिवसीय “Chapter Convention on Quality Concepts (CCQC-2025)” में देशभर के प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों की कुल 243 टीमों ने प्रतिभागिता की।
- इस आयोजन में SAIL Refractory Unit, Bhilai की दो टीमों — “सेफेक्स (SAFEX)” और “सुरक्षा शक्ति (Suraksha Shakti)” — ने भाग लिया और दोनों ने “स्वर्ण पुरस्कार (Gold Award)” जीतकर 100% स्ट्राइक रेट दर्ज किया।
- आइये विस्तार से जानते है इन टीमों के सदस्यों के नाम और उपलब्धि 👇

टीम विवरण और विषय-वस्तु🙏
(1) टीम — सेफेक्स (SAFEX)
विषय: “मैकेनिकल रिपेयर शॉप में जोखिम मुक्त कार्य संस्कृति का कार्यान्वयन”
टीम सदस्य:
-
संचालक: श्री शुभम किशोर मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक (SAIL Refractory Unit)
-
टीम लीडर: श्री यू. शिव प्रसाद (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
-
उप लीडर: श्री चंदन सिंह (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
-
सदस्य: श्री ज्ञानेंद्र राजपूत (जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट)
-
सदस्य: श्री किरण कुमार निर्मलकर (ठेकेदार कर्मचारी)
(2) टीम — सुरक्षा शक्ति (Suraksha Shakti)
विषय: “गर्म कार्य को सुरक्षित बनाना – बकेट लिफ्ट के मरम्मत कार्य के दौरान आग से बचाव”
टीम सदस्य:
-
संचालक: श्री अरुण तानाजी बारकुल, सहायक प्रबंधक (SAIL Refractory Unit)
-
टीम लीडर: श्री विनय प्रकाश बारी (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
-
उप लीडर: श्री कार्तिक हाज़रा (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
-
सदस्य: श्री खिलेंद्र कुमार, लालमणि देशमुख (ठेकेदार कर्मचारी)

कार्य प्रस्तुति और मूल्यांकन प्रक्रिया
👉दोनों टीमों ने Integrated Safety Circle-2025 के तहत अपने विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
👉उन्होंने फ्लोर-डायग्राम और ट्री-डायग्राम के माध्यम से कार्यस्थल पर 50 से अधिक संभावित खतरों की पहचान की,
👉उनका जोखिम मूल्यांकन (Risk Evaluation) किया, और उच्च-जोखिम वाले कार्यों पर ठोस सुधारात्मक उपाय प्रस्तुत किए।
👉उनकी प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने तकनीकी गहराई, डेटा विश्लेषण और व्यावहारिक समाधान के लिए सराहा।
नेतृत्व की बधाई और प्रोत्साहन
👉इस सफलता पर इकाई प्रमुख श्री विशाल शुक्ल (Unit Head, SRU Bhilai) ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा—
“यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि SRU भिलाई की दोनों टीमों ने स्वर्ण पुरस्कार जीता है। जुलाई 2025 में जब हमारी इकाई ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, तब रजत पुरस्कार प्राप्त किया था।
अब स्वर्ण प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि हमारी टीमों ने प्रदर्शन और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।”
महत्व और औद्योगिक प्रभाव
👉SAIL Refractory Unit, Bhilai की यह उपलब्धि न केवल यूनिट की टीम भावना का प्रतीक है, बल्कि सेफ्टी-फर्स्ट कल्चर (Safety First Culture) को भी सशक्त बनाती है।
👉सेफ्टी सर्किल कार्यस्थल पर सुरक्षा बढ़ाने की एक सरल, सहभागिता-आधारित प्रक्रिया है, जिसमें कर्मचारी किसी मशीन, क्षेत्र या गतिविधि के चारों ओर घेरा बनाकर संभावित खतरों (Hazards) की पहचान करते हैं। इसमें सभी लोग लगभग 360° दृष्टि से आस-पास का निरीक्षण करते हैं—जैसे तेज किनारे, फिसलन, आग का जोखिम, असुरक्षित उपकरण, गलत व्यवहार आदि। फिर इन्हें दर्ज कर तुरंत सुधार (Corrective Action) का सुझाव दिया जाता है। इसका उद्देश्य है—खतरे पहले से पहचानकर दुर्घटना को रोकना, टीम में सुरक्षा-जागरूकता बढ़ाना और कार्यस्थल को सुरक्षित बनाए रखना।
👉ऐसे प्रयास स्टील इंडस्ट्री में Zero Accident Mission को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम हैं। यह सफलता आने वाले वर्षों में SAIL की अन्य इकाइयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ये खबर भी पढ़े :- दीपावली पर FSNL श्रमिकों को मिला दोहरा तोहफ़ा | Konoike Group Japan के टेकओवर के बाद पहली बड़ी उपलब्धि
ये खबर भी पढ़े :- SAIL NPS में दोहरा खेल? क्यों नहीं मिल रहा कर्मचारियों को पूरा 9% पेंशन योगदान | जानिए SAIL की Profit-Linked Pension पॉलिसी का सच
अगली खबर पढ़े : – BSL हादसों पर सख्ती: इस्पात समिति प्रमुख अनुराग ठाकुर करेंगे SAIL CMD को समन! बढ़ सकती है जवाबदेही
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


So, I was checkin’ out 16betbr1 the other day, and it’s got that certain…something. Not the flashiest, but gets the job done. Good for a casual punt, maybe. Give it a looksee yourself at 16betbr1.