Advertisement

रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव एवं सिरसा गेट मार्ग बंद होने के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • रायपुर और दुर्ग के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।
  • लगातार जलभराव और निर्माण कार्य के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
  • इसे देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
  • यदि आप आज रायपुर की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Traffic


रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव से यातायात प्रभावित

👉यातायात पुलिस, दुर्ग द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित है तथा वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग पूर्णतः बंद है, अतः इस मार्ग का उपयोग किसी भी प्रकार के वाहन द्वारा नहीं किया जा सकता।


यातायात का दबाव कम करने के लिए निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्ग

👉यातायात का दबाव कम करने एवं आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं—

Join WhatsApp

1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन

अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

2. बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन

अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन

अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।

4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन

उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग।


आम नागरिकों के लिए दुर्ग पुलिस की अपील

👉रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें। संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। सिरसा गेट मार्ग बंद होने के कारण उस मार्ग पर जाने का प्रयास न करें। यातायात पुलिस के निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें। अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।


सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें

👉दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जलभराव एवं निर्माण कार्य के कारण प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से प्रवेश करने से बचें, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


अगली खबर पढ़े 👉 NEET टॉपर्स का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, अनुशासन और मेहनत का संदेश


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *