ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा! फरार ‘अंकल’ गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- सिटी कोतवाली दुर्ग और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में उमेश भगत उर्फ अंकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है।
- इस प्रकरण में पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार
👉ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी उमेश भगत उर्फ अंकल की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। आरोपी के संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसकी निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को 27 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।
22 फरवरी को असरफ नगर में हुई थी पुलिस कार्रवाई
👉यह पूरा मामला 22 फरवरी 2026 का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग स्थित सोहेल अहमद खान के मकान में भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान सोहेल अहमद खान एवं संतोष कुमार गोंड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
लाखों रुपये की सामग्री हुई थी जब्त
👉पूछताछ के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने तथा हार-जीत पर रुपये-पैसे का दांव लगाने की जानकारी सामने आई थी। मौके से पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने में प्रयुक्त कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की थी।
जब्त सामग्री में—
- 01 लैपटॉप
- 01 एलईडी टीवी
- 04 मोबाइल फोन
- 01 डीवीआर
- 04 मोबाइल चार्जर
- जियो सेटअप बॉक्स एवं वाई-फाई उपकरण
- एक कॉपी
- डाटपेन
- नगदी रकम 5,000 रुपये शामिल थे। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,70,500 रुपये थी।
12 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
👉इस मामले में अपराध क्रमांक 90/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा था।
विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार सोहेब अख्तर, साहिल उर्फ सोनू, विजेन्द्र कुमार, मनय बोथरा, राहुल रंगवानी, संदीप कापसे, अमान अली, हुसैन अली, सोविंद यादव एवं जुनैद रज्जा सहित अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार आरोपी उमेश भगत उर्फ अंकल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी है।
ऐसे संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा
👉पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान हार-जीत पर रुपये-पैसे का दांव लगवाकर मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था। सट्टे से संबंधित लेनदेन और दांव की जानकारी भी दर्ज की जाती थी।
घटना स्थल
असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
उमेश भगत उर्फ अंकल, निवासी प्रगति नगर, रिसाली।
आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही/कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त मोबाइल को प्रकरण की विवेचना में शामिल किया गया है और आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सिटी कोतवाली और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
👉उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है और उनकी भूमिका के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील
👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सट्टा, जुआ अथवा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों। किसी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने या उसमें लोगों को जोड़ने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉 सांकरा फ्लाई ऐश ब्रिक्स में चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, समरसिबल पंप और लोहे के एंगल बरामद
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

