छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ‘घोषणाओं के बादशाह’, कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन ने साधा निशाना; बोले- जनता का सपनों से हो चुका मोहभंग!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- नगर निगम चुनाव के मद्देनजर की जा रही घोषणाओं को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।
- कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘घोषणाओं का बादशाह’ करार दिया है।
- उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी माहौल में नई-नई घोषणाएं तो कर रही है, लेकिन धरातल पर विकास कार्यों की स्थिति और आम जनता की समस्याओं में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
घोषणाएं बहुत, लेकिन धरातल पर काम कहां?
👉कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन का कहना है कि – नगर पालिका निगम के चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई घोषणाओं को और पूर्व में की गई घोषणाओं को यदि एक नजर से समझे तो यह सरकार घोषणाओं की सरकार है! काम कुछ होते नहीं और काम के प्रति जिम्मेदारियां अधिकारी समझते नहीं! उनका कहना है कि नगर निगम के लाखों करोड़ों रुपए के काम के ठेके निकल रहे हैं और वार्ड उन कामों से आज भी वंचित है! साफ सफाई के नाम से मालूम नहीं कितने करोड़ों रुपये निकल चुके लेकिन आज भी व्यवस्था जैसी थी वैसी है। गंदगी का साम्राज्य निगम क्षेत्र में यथावत बना हुआ है। कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को घोषणाओं का बादशाह की संज्ञा देकर स्पष्ट कहा है नगर निगम चुनाव में अपना जनाधार खो देने का डर देखकर तरह-तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। तालपुरी की समस्या पिछले 10-15 वर्षों से बनी हुई है, अब जब कॉलोनी के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की तो स्थानीय नेताओं के कान खड़े हुए और फिर घोषणाएं कर दी। घोषणा करने वाले मंत्रियों को काम कब शुरू होगा और काम खत्म कब होगा इसकी भी घोषणा करनी चाहिए, जनता को सपनों के राजा से मोह भंग हो चुका है।
तालपुरी की समस्या को लेकर भी उठाए सवाल
👉ज्ञानचंद जैन ने तालपुरी कॉलोनी की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां पिछले 10-15 वर्षों से समस्याएं बनी हुई हैं। उनके मुताबिक, जब कॉलोनी के निवासियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की, तब स्थानीय नेताओं का ध्यान इस ओर गया और इसके बाद घोषणाओं का सिलसिला शुरू हुआ।
घोषणाओं के साथ काम पूरा होने की समयसीमा भी बताए सरकार
👉कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल घोषणाएं करने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। घोषणा करने वाले मंत्रियों को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि संबंधित कार्य कब शुरू होंगे और कब तक पूरे किए जाएंगे? जनता अब केवल आश्वासनों के बजाय धरातल पर परिणाम देखना चाहती है।
ज्ञानचंद जैन
पूर्व महामंत्री एवं प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ग्रामीण
नोट: यह समाचार कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन द्वारा जारी बयान पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार उनके व्यक्तिगत एवं राजनीतिक आरोप हैं।
अगली खबर पढ़े 👉 बच्चों ने संभाली सड़क सुरक्षा जागरूकता की कमान! ट्रैफिक पार्क में सीखे नियम, मम्मी-पापा से की खास अपील
ये खबर भी पढ़े 👉 पापा, मम्मी और बच्चे… सब खेलेंगे एक साथ! भिलाई में शुरू होने जा रही अनोखी फैमिली क्रिकेट लीग
ये खबर भी पढ़े 👉 दुर्ग में अब हर ऑटो-ई-रिक्शा की होगी डिजिटल पहचान! QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगा अतिरिक्त भरोसा
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

