सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें! ट्रायल के लिए पहुंची पहली ई-बस, कलेक्टर और निगम आयुक्त ने भी ली जानकारी

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
  • शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
  • नगर पालिक निगम भिलाई को ट्रायल के लिए पहली इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराई गई है।
  • योजना के तहत कुल 50 बसों के संचालन को मंजूरी मिली है, जबकि पहले चरण में 20 ई-बसें सड़कों पर उतारने की तैयारी है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

भिलाई में 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी

👉छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को सस्ती, सुलभ एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में ई-बस सेवा प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम भिलाई को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 20 ई-बसों को सड़कों पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगम द्वारा विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है।


ट्रायल के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस, अधिकारियों ने किया सफर

👉ई-बस सेवा प्रारंभ करने की दिशा में आज नगर पालिक निगम भिलाई को ट्रायल के लिए एक इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराई गई। बस के पहुंचने पर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इसमें सफर कर इसकी संचालन व्यवस्था और यात्रा का अनुभव लिया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी ई बस में सवार होकर नेहरू नगर चौक, सूर्या माल चौक , शंकराचार्य हॉस्पिटल, धमधा रोड, ग्रीन चौक, दुर्ग रेल्वे स्टेशन रोड, दुर्ग बस स्टैंड, राजेन्द्र प्रसाद चौक, ठगड़ा बांध, पंथी चौक होते हुए रिसाली से भिलाई तक ट्रायल किया गया।


दुर्ग-भिलाई और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा

👉यह ट्रायल ई-बस सेवा के सुचारू संचालन की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ई-बस सेवा शुरू होने से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, रिसाली, भिलाई चरोदा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन के लिए एक बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसें होने के कारण पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने के साथ ही शहर में स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

Join WhatsApp

कलेक्टर अभिजीत सिंह और निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने ली जानकारी

👉संचालन व्यवस्था को समझने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं निगम आयुक्त सुरुचि सिंह दुर्ग बस स्टैंड पहुंचे और प्रधानमंत्री ई बस सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किये।


ट्रायल के बाद शुरू होगा ई-बसों का संचालन

👉निगम द्वारा तैयार किए गए रूट चार्ट के अनुसार बसों के संचालन की आगामी तैयारियां की जा रही हैं। ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित योजना के अनुरूप ई-बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इससे भिलाई शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को सुविधाजनक यातायात का एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।


अगली खबर पढ़े 👉 पापा, मम्मी और बच्चे… सब खेलेंगे एक साथ! भिलाई में शुरू होने जा रही अनोखी फैमिली क्रिकेट लीग

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *