सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

SAIL में ठेका श्रमिकों के लिए Central Daily Wage लागू करने की शुरुआत! बर्नपुर में जारी हुआ सर्कुलर, सभी यूनिटों में लागू होने की उम्मीद

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • SAIL में कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।
  • नए वेज कोड के बाद ठेका श्रमिकों के लिए Central Daily Wage लागू करने की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिलने लगे हैं।
  • पहले भद्रावती में इस दिशा में पहल हुई और अब IISCO Steel Plant (ISP), बर्नपुर ने भी नई न्यूनतम मजदूरी दरों को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है।
  • माना जा रहा है कि इसका दायरा SAIL की अन्य इकाइयों तक भी पहुंचेगा।
  • इस पूरे मामले में एक अहम सवाल SAIL कॉर्पोरेट कार्यालय की भूमिका को लेकर भी उठ रहा है।
  • क्या SAIL Corporate Office पूरे संगठन के लिए Principal Employer है या प्रत्येक स्टील प्लांट अपनी इकाई के स्तर पर यह जिम्मेदारी निभाता है?
  • यदि केंद्रीय स्तर पर Central Daily Wage की अधिसूचना जारी हुई है, तो फिर SAIL कॉर्पोरेट कार्यालय सभी इकाइयों के लिए एक समान सर्कुलर जारी कर इसे एक साथ लागू करने की पहल क्यों नहीं कर रहा?
  • आखिर ठेका श्रमिकों को उनके वैधानिक वेतन लाभ के लिए अलग-अलग यूनिटों के सर्कुलर का इंतजार क्यों करना पड़े?
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Sail Central wage


बर्नपुर में जारी हुआ न्यूनतम मजदूरी का सर्कुलर

👉IISCO Steel Plant, बर्नपुर के HR विभाग ने 17 नवंबर 2026 को सर्कुलर क्रमांक HR/CLC/2026/1912 जारी किया है। इसमें ठेका श्रमिकों के लिए संशोधित न्यूनतम दैनिक मजदूरी दरें निर्धारित की गई हैं। यह दरें श्रम ब्यूरो, भारत सरकार के महानिदेशक (Director General, Labour Bureau) द्वारा 30 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के आधार पर तय की गई हैं। सर्कुलर के अनुसार नई दरें 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी और अगले आदेश तक लागू रहेंगी।


नई न्यूनतम दैनिक मजदूरी दरें

श्रमिकों की श्रेणी प्रतिदिन मजदूरी
Unskilled ₹704
Semi-Skilled ₹794
Skilled / Clerical ₹933
Highly Skilled ₹1,024
Watch & Ward (Without Arms) ₹933
Watch & Ward (With Arms) ₹1,024
Sweeping & Cleaning ₹704

👉मासिक मजदूरी की गणना संबंधित श्रेणी की दैनिक दर को महीने में दर्ज कुल उपस्थिति के दिनों से गुणा करके की जाएगी।

Join WhatsApp

Wage Protection का भी रखा गया प्रावधान

👉सर्कुलर में एक महत्वपूर्ण प्रावधान Wage Protection को लेकर है। इसके अनुसार जिन ठेका श्रमिकों को पिछले वेतन सर्कुलर के तहत नई निर्धारित दरों से अधिक मजदूरी मिल रही थी, उन्हें अधिक दर पर वेतन संरक्षण का लाभ मिलेगा। यानी नई न्यूनतम दर लागू होने से पहले से अधिक मजदूरी पाने वाले श्रमिकों की मजदूरी स्वतः कम नहीं की जा सकेगी।


सभी SAIL इकाइयों में लागू होने की उम्मीद

👉जानकारी के अनुसार, ठेका श्रमिकों के लिए Central Daily Wage की व्यवस्था को SAIL की सभी इकाइयों में लागू किए जाने की दिशा में पहल हो रही है। भद्रावती के बाद अब बर्नपुर में सर्कुलर जारी होना इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। ऐसे में भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर और अन्य SAIL इकाइयों के ठेका श्रमिकों की निगाहें भी अब इस व्यवस्था के क्रियान्वयन पर टिकी हैं।


30 सितंबर की अधिसूचना लागू करने में देरी पर सवाल

👉इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल अधिसूचना लागू करने में हुई देरी को लेकर है। DG Labour Bureau ने 30 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की थी, लेकिन बर्नपुर में संबंधित सर्कुलर 17 नवंबर को जारी हुआ। श्रमिकों से जुड़े पक्षों का आरोप है कि नई दरें लागू करने में अनावश्यक विलंब किया गया, जिससे पुराने रेट पर भुगतान जारी रहने से प्रबंधन और ठेकेदारों को फायदा मिलता रहा। यह भी दावा किया जा रहा है कि संबंधित मंचों पर की गई शिकायतों का असर अब दिखाई देने लगा है। हालांकि, इस देरी के पीछे प्रबंधन की मंशा और आर्थिक लाभ से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

👉इस पूरे मामले में एक अहम सवाल SAIL कॉर्पोरेट कार्यालय की भूमिका को लेकर भी उठ रहा है। क्या SAIL Corporate Office पूरे संगठन के लिए Principal Employer है या प्रत्येक स्टील प्लांट अपनी इकाई के स्तर पर यह जिम्मेदारी निभाता है? यदि केंद्रीय स्तर पर Central Daily Wage की अधिसूचना जारी हुई है, तो फिर SAIL कॉर्पोरेट कार्यालय सभी इकाइयों के लिए एक समान सर्कुलर जारी कर इसे एक साथ लागू करने की पहल क्यों नहीं कर रहा? आखिर ठेका श्रमिकों को उनके वैधानिक वेतन लाभ के लिए अलग-अलग यूनिटों के सर्कुलर का इंतजार क्यों करना पड़े?


ठेका श्रमिकों को अब किस बात का इंतजार?

👉बर्नपुर में जारी सर्कुलर से ठेका श्रमिकों के लिए संशोधित न्यूनतम मजदूरी लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि SAIL की अन्य इकाइयों में यह व्यवस्था कब और किस रूप में लागू होगी। खासकर भिलाई स्टील प्लांट के ठेका श्रमिकों को इंतजार रहेगा कि Central Daily Wage का लाभ उन्हें कब से मिलना शुरू होगा।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP की लीज पॉलिसी पर व्यापारियों का कड़ा रुख, 25% प्रीमियम देने से इनकार; दिसंबर में भिलाई बंद की संभावना!

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *