जेके लक्ष्मी सीमेंट दुर्ग प्लांट में मनाया गया लाला कमलापत सिंघानिया का 142वां जन्मदिवस, स्वच्छता वीरों का हुआ सम्मान!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- जेके लक्ष्मी सीमेंट के दुर्ग प्लांट में देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं जेके ऑर्गनाइजेशन की नींव रखने वाले स्वर्गीय लाला कमलापत सिंघानिया जी का 142वां जन्मदिवस फाउंडेशन डे के रूप में मनाया गया।
- इस अवसर पर संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और हजारों की संख्या में श्रमिकों ने एकत्रित होकर कार्यक्रम में भाग लिया।
- कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय लाला कमलापत सिंघानिया जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान मिठाई का वितरण भी किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में जेके ऑर्गनाइजेशन का योगदान
👉कार्यक्रम में उपस्थित संयंत्र प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जेके ऑर्गनाइजेशन द्वारा अहम भूमिका निभाई गई है। संगठन ने कई हजारों-लाखों लोगों तक रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया है। आज भी पूरे देश में विभिन्न उद्योगों के माध्यम से जेके ऑर्गनाइजेशन के अंतर्गत देश के कई प्रदेशों में लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्री कमलापत सिंघानिया ने पराधीन भारत में औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक विकास व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लाला कमलापत सिंघानिया जी के अथक प्रयासों से कई कंपनियां स्थापित की गईं और देश में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हुई।
1921 में कपास मिल की स्थापना से रखी गई जेके संगठन की नींव
👉लाला कमलापत सिंघानिया जी द्वारा स्थापित पहला प्रमुख व्यवसाय वर्ष 1921 में जुग्गीलाल कमलापत कॉटन स्पिनिंग एवं वीविंग मिल के नाम से एक कपास मिल था, जिसने जेके संगठन की नींव रखी। उन दिनों देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जेके ऑर्गनाइजेशन द्वारा अहम भूमिका निभाई गई।
फाउंडेशन डे पर स्वच्छता वीरों को किया गया सम्मानित
👉इस अवसर पर दुर्ग जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख मनीष तिवारी ने कहा कि ऐसे विशेष दिन पर कारखाने में कार्यरत स्वच्छता वीरों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान दिया जाता है। सभी राष्ट्रीय पर्वों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के दिन को स्मरणीय बनाने के लिए स्वर्गीय लाला कमलापत सिंघानिया जी की जयंती के अवसर पर संयंत्र में काम करने वाले सफाई कर्मियों यानी स्वच्छता वीरों का सम्मान किया गया।
अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक रहे उपस्थित
👉कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट के कारखाना प्रमुख राजपाल सिंह शेखावत, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख मनीष तिवारी सहित सभी विभागों के प्रमुख, कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित थे।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP की लीज पॉलिसी पर व्यापारियों का कड़ा रुख, 25% प्रीमियम देने से इनकार; दिसंबर में भिलाई बंद की संभावना!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

