इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

फील परमार्थ फाउंडेशन में बेसहारा बुजुर्गों और मानसिक रूप से दिव्यांग के बीच सांसद विजय बघेल ने मनाई दीपावली

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दीपावली का असली उजाला सिर्फ घरों में जलने वाले दीपों से नहीं, बल्कि उन चेहरों पर लौटने वाली मुस्कान से भी होता है, जिन्हें अपनों का साथ नसीब नहीं हो पाता।
  • कुछ ऐसा ही भावुक और आत्मीय दृश्य सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थ फाउंडेशन में देखने को मिला, जहां दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने सड़क पर जीवन गुजार रहे बेसहारा बुजुर्गों एवं मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों के साथ दीपावली मनाई।
  • इस दौरान उन्होंने न केवल खुशियां साझा कीं, बल्कि मानव सेवा और संवेदना का संदेश भी दिया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

फील परमार्थ फाउंडेशन में दीपावली मिलन समारोह, राममय हुआ वातावरण

👉सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थ फाउंडेशन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास, आत्मीयता और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित हुए। फाउंडेशन में आश्रय प्राप्त सड़क पर जीवन गुजार रहे बेसहारा बुजुर्गों एवं मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों के साथ उन्होंने दीपावली की खुशियां साझा कीं। समारोह में संस्था के सदस्यों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आकर्षक वेशभूषा धारण कर पूजा-अर्चना की। गोंडा बग्गी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सभी ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजकर उत्सव का आनंद लिया।


जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी के गीतों पर झूमे सांसद विजय बघेल

👉छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी के सुमधुर जसगीत एवं संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके गीतों पर सांसद विजय बघेल भी झूम उठे। फूलों की वर्षा, हाथों में फूलझड़ियां और अनार जलाकर तथा मिठाइयां खिलाकर सभी ने दीपावली का उत्सव मनाया। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने ‘सुख के सब साथी, दुख में न कोई’ गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


‘मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा’, सांसद ने संस्था के प्रयासों को सराहा

👉इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि दीपावली का यह पावन अवसर हम सभी के लिए खुशियां बांटने और मानवता की सेवा का संदेश लेकर आया है। मैं हर वर्ष की भांति इस बार भी फील परमार्थ फाउंडेशन में उपस्थित होकर अपने इन परिवारजनों के साथ दीपावली मनाकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। अमित राज एवं उनकी पूरी टीम को हृदय से बधाई देता हूं, जिनके मन में मानवता और इंसानियत के प्रति इतना गहरा प्रेम और समर्पण है।

Join WhatsApp

👉उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। समाज में ऐसे समाज में ऐसे अनेक लोग हैं, जो अपने परिवार से बिछड़ गए हैं, जिनकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो गई है और जिन्हें सहारे की जरूरत है। फील परमार्थ फाउंडेशन ने ऐसे लोगों को केवल आश्रय ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें परिवार का सदस्य बनाकर परिवार से भी बढ़कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया है। संस्था में वर्तमान में कुल 101 लोग रह रहे हैं, जिनमें 49 महिलाएं और 52 पुरुष हैं।


101 लोगों को मिल रहा आश्रय, अब तक 62 लोगों को परिवार से मिलाया

👉सांसद ने कहा कि अमित राज ने छोटे स्तर से इस सेवा कार्य की शुरुआत की थी। आज अनेक सहयोगियों और समाजसेवियों के सहयोग से संस्था लगातार आगे बढ़ रही है। यहां ऐसे लोगों की सेवा की जा रही है, जिन्हें बीमारी और विपरीत परिस्थितियों के कारण समाज में उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। उन्हें उचित देखभाल, उपचार और सम्मानजनक जीवन देने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब तक 62 लोगों को उनके बिछड़े हुए परिवारों से सकुशल मिलाया जा चुका है। यह संस्था की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का प्रमाण है।


जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं समाज के लोग : विजय बघेल

👉उन्होंने कहा कि हमें ऐसे सेवाभावी लोगों से प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस दीपावली पर हम सभी यही कामना करते हैं कि हर व्यक्ति के जीवन में खुशियां आएं और कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला या बेसहारा महसूस न करे। सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने इस खुशनुमा माहौल को और भी आनंदमय बना दिया है। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां लक्ष्मी, प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सद्बुद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम में अमित राज, आकाश ठाकुर, अनिल सिंह, जगदीश करमाकर, डॉ. शर्मा, संदीप गुप्ता, लक्ष्मी, कृष्ण, अजय मंडल, अजय चौधरी, मयंक सिंधे, लक्की, पारुल, संध्या जैन, गणेश सिंह, राकेश, अमन नायर, राधे, प्रवीण, सुशील सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अगली खबर पढ़े 👉 SAIL NEWS: डिप्लोमा इंजीनियर्स के मुद्दों पर CGM (HR) से हुई अहम चर्चा, Qualification Based Incentive से लेकर E0 परीक्षा तक उठीं ये 6 बड़ी मांगें!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *